फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Protest against granting permits to private buses

Haryana: निजी बसों को परमिट देने के विरोध में प्रदर्शन, 14 को परिवहन मंत्री का आवास घेरेंगे कर्मचारी

Wed, 10 Jul 2024 01:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Jul 2024 01:59 AM IST
सार

रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने डिपो पर प्रदर्शन किया। मोर्चा ने कहा कि उन पर निजी पॉलिसी न थोपी जाए।

विज्ञापन
Haryana: Protest against granting permits to private buses
प्रदर्शन करते रोडवेज के कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक में रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने मंगलवार को बस स्टैंड पर निजी बसों को परमिट देने के विरोध में प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता डिपो के सभी प्रधानों ने की। फैसला लिया कि सरकार ने मांगों को लागू नहीं किया तो 14 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन


मोर्चा के सदस्य अमित महराणा ने प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों को बताया कि सरकार रोडवेज विभाग में बिना किसी मांग के निजी बसों को परमिट देने जा रही है जबकि आमजन पंचायतों के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान से रोडवेज बसों की मांग कर रहा है। वर्तमान में जो निजी बसें चल रही हैं, उनमें सरकार की ओर से दी जा रही किसी भी सुविधा का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


निजी बसों में बस पास मान्य नहीं है। विद्यार्थी, बुजुर्ग और अन्य लोग इसके बारे में शिकायत कर चुके हैं लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रोडवेज बसें निजी परमिटधारक वाली बसों के मुकाबले सरकार के राजस्व कोष में हजारों रुपये ज्यादा टैक्स जमा करवाती हैं। सरकारी बसों की बढ़ोतरी होने से बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है साझा मोर्चा की मांग
साझा मोर्चा ने कहा है कि आम जनता की मांग के बिना उन पर निजी पॉलिसी न थोपी जाए। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो 14 जुलाई को अंबाला में पूरे प्रदेश के सभी डिपो व सब डिपो के कर्मचारी परिवहन मंत्री के आवास का घेराव कर बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे। इस मौके पर प्रधान सुरेश नेहरा, सुमेश कुंडू, जोगेंद्र मलिक, जोगेंद्र ढुल, नरेश सिवाच, गिरी राज, राजेश मायना, सुरेंद्र मकड़ोली, रोहित देशवाल अनिल धनखड़, प्रकाश, राकेश दांगी, सुनिल मलिक, गुलाब सिंह, सुरेश ढहोला, सतबीर मुंढाल, प्रदीप हुड्डा, राजेश हुड्डा, संदीप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed