{"_id":"65c934a7bd291327a3055a79","slug":"haryana-newsrohtak-news-rohtak-news-c-17-roh1020-358100-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: व्यापारियों के नुकसान की भरपाई कराएगा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: व्यापारियों के नुकसान की भरपाई कराएगा रजिस्ट्रेशन
Mon, 12 Feb 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड पोर्टल पर मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना योजना और मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। लाभार्थी योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाइट लिंक और क्यूआर कोड पर पंजीकरण कर सकते हैं। भाजपा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलशन प्रधान ने बताया कि दुकान में चोरी व आग लगने से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति यह पोर्टल करता है, साथ ही दुर्घटना में मृत्यु पर मुआवजा मिलता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जल्द करा लें। इससे भविष्य में होने वाली अप्रिय घटनाओं में यह रजिस्ट्रेशन सहायता करेगा। इसका फीस नाममात्र है। व्यापारी के बिजनेस के हिसाब से फीस तय की गई है। संवाद
विज्ञापन