फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Mother left two newborn girls in PGI

Haryana: पीजीआई में दो नवजात बच्चियों को छोड़ गई मां, गुरुग्राम से तबीयत बिगड़ने पर आई थी रोहतक

Fri, 12 Apr 2024 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 12 Apr 2024 11:59 PM IST
सार

महिला को ढूंढने की कोशिश भी की लेकिन नहीं मिली। वहीं पुलिस का कहना है कि कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। 

विज्ञापन
Haryana: Mother left two newborn girls in PGI
पीजीआई रोहतक। - फोटो : संवाद

विस्तार

गुरुग्राम के एक सरकारी अस्पताल में जुड़वा बच्चियों को जन्म देने के बाद तबीयत बिगड़ने पर महिला को पीजीआईएमएस रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान मां अपने दोनों नवजात बच्चियों को छोड़ गई।

विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही नर्स और स्टाफ ने अस्पताल प्रशासन के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पीजीआई प्रशासन को दी। स्टाफ ने महिला शारदा को ढूंढने की कोशिश भी की लेकिन वह पीजीआई परिसर में कहीं नहीं मिली।
विज्ञापन


नवरात्र में तो कन्या को पूजा जाता है...
चैत्र नवरात्र के पावन मौके पर जब कन्या को देवी मान पूजन किया जाता है। ऐसे समय में मां का इतना निष्ठुर और निर्मम हो जाना है समझ से परे है। मां ने किस परिस्थिति में यह कदम उठाया यह तो वही जानती होगी, लेकिन अभी उसके दो बच्चों को सबसे ज्यादा उसकी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई में दो नवजात शिशुओं को मां द्वारा छोड़कर जाने की सूचना आई थी, लेकिन लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई होगी। -अशोक कुमार, प्रभारी थाना पीजीआईएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed