Haryana: मंत्री कंवर पाल बोले- बातचीत से निकलेगा किसानों के मुद्दे का समाधान, हमने कभी प्रदर्शन से नहीं रोका
केंद्रीय बजट में हरियाणा का अलग से नाम न होने पर उन्होंने कहा कि यह पूरे देश का बजट है। इसमें सबको सबका हिस्सा मिला है।
विस्तार
किसान आंदोलन के मुद्दे पर हरियाणा सरकार में मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि अगर समाधान निकालने की इच्छा है तो समाधान केवल बातचीत से ही निकल सकता है। हमने किसानों को कभी प्रदर्शन से नहीं रोका। उन्होंने कहा कि हम केवल प्रदर्शन के तरीके से सहमत नहीं है, जो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को प्रयोग करके किया जा रहा है। ये चीजें सही नहीं है। इससे समस्याएं पैदा होती हैं।
#WATCH | Haryana Minister Kanwar Pal says, "...If the intentions are to get to a solution (of farmer's issue), the solution is gettable through dialogues only. We have never stopped them from protesting, we just don't agree with the way they seek to do it - by using tractors and… pic.twitter.com/wHJQa4zpe8
— ANI (@ANI) July 24, 2024
साथ ही उन्होंने बजट पर कहा कि सभी अर्थशास्त्री मानते हैं कि केंद्र ने कोई भेदभाव नहीं किया है। इसने हर राज्य को उनका हिस्सा उचित रूप से दिया है।