फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Many organizations including Sarva Karmachari Sangh will hold nationwide strike on 16th

Haryana: सर्व कर्मचारी संघ समेत कई संगठन 16 को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल, रोहतक में हुई आक्रोश रैली

Sun, 04 Feb 2024 08:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 08:06 PM IST
सार

नई अनाज मंडी में संघ की ओर से आयोजित आक्रोश रैली में कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। आंदोलन की रणनीति के लिए हरियाणा सयुंक्त संघर्ष समिति की ओर से 9 फरवरी को बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन
Haryana: Many organizations including Sarva Karmachari Sangh will hold nationwide strike on 16th
नई अनाज मंडी में प्रदर्शन करते सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सर्व कर्मचारी संघ (एसकेएस) के साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारी और किसान संगठन शामिल होंगे। रविवार को नई अनाज मंडी में संघ की ओर से आयोजित आक्रोश रैली में यह फैसला लिया गया। रैली की अध्यक्षता संघ के प्रांतीय प्रधान धर्मवीर फौगाट ने और संचालन महासचिव नरेश कुमार ने किया। हरियाणा संयुक्त संघर्ष समिति सरकार के खिलाफ आंदोलन को रणनीति बनाने के लिए 9 फरवरी को प्रदेश स्तरीय बैठक करेगी।
विज्ञापन


प्रांतीय प्रधान ने कहा कि संघ आठ फरवरी के रिवेन्यू पटवार कानूनगो एसोसिएशन की ओर से घोषित राजस्व मंत्री के आवास के घेराव का समर्थन करता है। इसके अतिरिक्त डिप्लोमा वेटनरी एसोसिएशन व नगर निगम के चल रहे आंदोलन का भी समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बड़ी तेजी से सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र का निजीकरण कर रही है। जनसेवाओं के विस्तार न होने से रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। इस दौरान सरकार की नीतियों को कोसते हुए 15 सूत्रीय मांगे उठाकर कर्मचारियों के हितों के मध्येनजर तत्काल इन्हें लागू करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में यह मांगें उठाई गईं
  • आउटसोर्सिंग, ठेका प्रथा और निजीकरण पर रोक लगे, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
  • पुरानी पेंशन नीति बहाल हो और समान काम समान वेतन मिले।
  • आठवें आयोग का गठन हो और सभी वर्गों की वेतन विसंगतियां दुरुस्त की जाए।
  • कर्मचारियों को जोखिम भत्ता और 18 माह के डीए का भुगतान किया जाए।
  • पेंशनर्स को 65-70-75 और 80 वर्ष उपरांत 5 प्रतिशत की वृद्धि मिले।
  • बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में नए पद स्वीकृत कर स्थायी भर्तियां हों।
  • एक्सग्रेसिया में लगाई गई शर्त हटाई जाए।
  • हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए।

रैली को इन्होंने किया संबोधित 
रैली को अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य प्रधान मा.बलबीर सिंह, चंडीगढ़ पंचकूला तालमेल कमेटी के संयोजक राजीव जौली, सीटू नेता विनोद कुमार, पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र धारीवाल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य अध्यक्ष जनरैल सिंह सांगवान, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के महासचिव सुनील खटाना, राजकीय अतिथि अध्यापक मंच के राज्य महासचिव प्रदीप बतान, एसकेएस के पूर्व प्रधान फूल सिंह श्योकंद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed