फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Manohar Lal said in Rohtak – This is Hooda party, not Congress

Haryana: रोहतक में मनोहर लाल बोले- कांग्रेस नहीं ये है हुड्डा पार्टी

Mon, 16 Sep 2024 04:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 04:31 PM IST
सार

मनोहर लाल बोले कि बिल में वापस डालने की बात करते है, कभी एससी समाज का उत्पीड़न करते हैं। वह बोले कि कुमारी सैलजा के प्रति सहानुभूति है, तंवर के साथ जो हुआ सबको पता है। उन्होंने कहा कि कोहनी मारकर लाइन से हटाने की प्रवृति नहीं चलेगी।

विज्ञापन
Haryana: Manohar Lal said in Rohtak – This is Hooda party, not Congress
रोहतक पहुंचे मनोहर लाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि हुड्डा पार्टी है। कैसे कांग्रेस में अनुसूचित जाति के प्रति कैसा है। अशोक तंवर को घायल किया। अब कुमारी सैलजा पर टिप्पणी की गई। यह समाज जानता है। वे सोमवार को रोहतक में बुद्धिजीवी वर्ग के सम्मेलन के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। 

विज्ञापन


मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के कोहनी मारकर लाइन से हटाने की प्रवृति व भ्रष्टाचार को भाजपा ने खत्म किया है। यहां तक सफेदपोश एजेंटों के कपड़े उतरवाकर खूंटी पर टंगवा दिए। बदली व भर्ती को लेकर चलने वाले भ्रष्टाचार को खत्म किया। उन्होंने कहा कि उस समय सरकारी बाबू भी पूछता था कि कहां का रहने वाला है।
विज्ञापन


कमजोर लोगों को दबाया जाता था। भाजपा ने हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आम जनता भूल जाती है। लोगों के बीच जाकर बताना होगा कि 10 साल कांग्रेस व 10 साल भाजपा का शासन कैसा रहा। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में काम किया है। अब शहर में जाम नहीं लगता है। यहां एलीवेटेड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शहर की लाइफ लाइन है। इसका शुरू में काफी विरोध हुआ। अब वही लोग एलीवेटेड पर खड़े होकर सेल्फी लेते हैं। इसी तरह देश का पहला रेलवे एलीवेटेड रोहतक में बनाया। इससे शहर की नई तस्वीर सामने आई है। भाजपा ने बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरियां दी हैं। पहले पढ़ लिख कर नौकरी नहीं मिलती थी। लोग परेशान थे।

अब मेहनती को उसका परिणाम मिलने लगा है। यह सरकार का ऐसा काम है जो दिखाई नहीं देता, महसूस होता है। ऐसे अनेक काम पार्टी ने निष्पक्ष ढंग से किए हैं। लोग कुछ नहीं भूले हैं। इन्हें सब याद है। कैसे व्यक्ति या समुदाय विशेष को तवज्जो दी जाती थी। कैसे शहर जला दिया गया। तबादला नीति से बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने जनहित में काम किया है। इसलिए तीसरी भाजपा सरकार बना रही है।

अनिल विज के लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा, "हमारी पार्टी में किस कार्यकर्ता का क्या योगदान है, हम जानते है। हर किसी का योगदान अतुलनीय है। हमारी पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। पार्टी के सामूहिक फैसले के साथ हम चलते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed