फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Manohar Lal said - BJP will win 90 out of 90 seats

Haryana: मनोहर लाल बोले- भाजपा 90 में से 90 सीटें जीतेगी, जनता को बताना होगा दो शासन काल का अंतर

Mon, 16 Sep 2024 02:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 02:07 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जनता को 2 शासन का 10-10 साल के कार्यकाल का अंतर बताना होगा।

विज्ञापन
Haryana: Manohar Lal said - BJP will win 90 out of 90 seats
मनोहर लाल - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा 90 में से 90 सीटें जीतेगी। इसमें रोहतक का अहम स्थान होगा। हमें जनता के बीच जाकर उन्हें दो शासन का अंतर बताना होगा। जनता को बताना होगा, 10-10 साल के कार्यकाल का अंतर क्या है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का। वे सोमवार को रोहतक में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मान सम्मलेन में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में काम किया है। अब शहर में जाम नहीं लगता है। यहां एलीवेटेड बनाया गया है। यह शहर की लाइफ लाइन है। इसका शुरू में काफी विरोध हुआ। अब वहीं लोग एलीवेटेड पर खड़े होकर सेल्फी लेते हैं। इसी तरह देश का पहला रेलवे एलीवेटेड रोहतक में बनाया। इससे शहर की नई तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन


भाजपा ने बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरियां दी हैं। पहले पढ़ लिख कर नौकरी नहीं मिलती थी। लोग परेशान थे। अब मेहनती को उसका परिणाम मिलने लगा है। यह सरकार का ऐसा काम है जो दिखाई नहीं देता, महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे अनेक काम पार्टी ने निष्पक्ष ढंग से किए हैं। लोग कुछ नहीं भूले हैं। इन्हें सब याद है। कैसे व्यक्ति या समुदाय विशेष को तवज्जो दी जाती थी। कैसे शहर जला दिया गया। तबादला नीति से बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने जनहित में काम किया है। इसलिए तीसरी भाजपा सरकार बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed