फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: JP Nadda said - Those who give jobs on slips have been convicted

Haryana: जेपी नड्डा बोले- पर्ची-खर्ची पर नौकरियां देने वाले सजायाफ्ता हो गए, हुड्डा को आराम की जरूरत

Fri, 20 Sep 2024 12:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 12:44 AM IST
सार

रोहतक शहर के कार्यकर्ताओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खास वर्ग की सरकार में खास लोगों को नौकरियां मिलती थीं, उन्होंने 2016 के दंगों का इशारों में जिक्र किया।

विज्ञापन
Haryana: JP Nadda said - Those who give jobs on slips have been convicted
मंच से संबोधित करते जेपी नड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का कहना है कि 10 साल पहले प्रदेश में खास वर्ग की सरकार में खास वर्ग को ही नौकरियां मिलती थीं। जाति को जाति से लड़वाने, भाई-भतीजावाद व परायों को पछाड़ने की राजनीति होती थी, लेकिन आज रिपोर्ट कार्ड की राजनीति होती है। पर्ची और खर्ची पर नौकरियां देने वाले सजायाफ्ता हो गए। हुड्डा को भी आराम की जरूरत है।

विज्ञापन


वे वीरवार को रोहतक शहर के भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, उपाध्यक्ष सतीश नांदल व भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर और जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका भी मौजूद रहे। उन्होंने इशारों में रोहतक को जलाने का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


नड्डा बोले- किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहाते हैं कांग्रेसी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस के हुड्डा साहब 6 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देते थे, लेकिन आज किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मिल रहा है। किसान के बारे में कांग्रेसी घड़ियाली आंसू बहाते हैं, लेकिन किसानों को केवल आठ फसलों पर एमएसपी देते थे, लेकिन आज भाजपा सरकार 24 फसलों पर एमएसपी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस वर्ल्ड रही मानुषी छिल्लर के नाना चंद्र सिंह सहरावत भाजपा में शामिल
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान 2017 में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर के नाना चंद्र सिंह सहरावत भाजपा में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनको पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed