{"_id":"66c1ff482200fec7060eba0d","slug":"haryana-hooda-khap-honoured-olympian-ritika-hooda-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हुड्डा खाप ने ओलंपियन रीतिका हुड्डा को किया सम्मानित, घर पहुंचकर पगड़ी बांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हुड्डा खाप ने ओलंपियन रीतिका हुड्डा को किया सम्मानित, घर पहुंचकर पगड़ी बांधी
Sun, 18 Aug 2024 07:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 07:33 PM IST
सार
खाप के पदाधिकारियों ने कहा कि रीतिका के मैच को पूरे देश ने देखा है। उन्होंने बहुत ही जबरदस्त कुश्ती खेली थी।
विज्ञापन
रीतिका हुड्डा का स्वागत करते हुए हुड्डा खाप।
- फोटो : संवाद
विस्तार
ओलंपियन पहलवान रीतिका हुड्डा को उसके शानदार प्रदर्शन पर हुड्डा खाप की तरफ से 51 हजार रुपये नकद व पगड़ी बांधकर रविवार को सम्मानित किया गया। महासचिव कृष्ण लाल हुड्डा ने कहा कि रीतिका ने अच्छा प्रदर्शन किया है। दुर्भाग्य से वह मेडल नहीं जीत पाई। उन्होंने कहा कि रीतिका आगे और भी अच्छा प्रदर्शन कर मेडल जीतकर देश नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
रीतिका का हुड्डा खाप मान-सम्मान करती है व आगे भी करती रहेगी। इस अवसर पर हुड्डा खाप के प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा, महासचिव कृष्ण लाल हुड्डा, हरि प्रेम हुड्डा, जगवंता व उमेद रिठाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन