{"_id":"650dc7f47636989621098235","slug":"haryana-government-will-provide-loans-to-youth-to-become-pilots-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: युवाओं को पायलट बनाने के लिए लोन दिलाएगी सरकार, गारंटर प्रदेश सरकार होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: युवाओं को पायलट बनाने के लिए लोन दिलाएगी सरकार, गारंटर प्रदेश सरकार होगी
Fri, 22 Sep 2023 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 22 Sep 2023 10:29 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रोहतक में परिवेदना समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने संसद में 33 प्रतिशत महिलाओं के आरक्षण के फैसले को सराहनीय बताया है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
- फोटो : facebook.com/dchautala
विस्तार
युवाओं को हरियाणा सरकार बेहतर सुविधाएं देगी। उन्हें पायलट बनने के लिए लोन दिलाया जाएगा। इस लोन के लिए मेडिकल बॉन्ड की तरह के गारंटर प्रदेश सरकार होगी। यह कहना है उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। वह शुक्रवार को विकास भवन में परिवेदना समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जजपा ने पिछली बार भी 23 प्रतिशत संख्या में महिलाओं को चुनाव में उतारा था। इस बार भी बड़ी संख्या महिलाओं को अवसर दिया जाएगा। हमारे प्रयास से पंचायतीराज में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण मिला है। संसद में 33 प्रतिशत महिलाओं के आरक्षण का फैसला सराहनीय है। इसके साथ ही पहले जनगणना कराने की तैयारी भी अच्छा कदम है।
उन्होंने कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। खरीद प्रक्रिया एक अक्तूबर से शुरू हो रही है। इससे पहले हमने 13 हजार करोड़ का सीसीएल लिमिट ले लिया है। किसान को मंडी में दो से तीन घंटे से ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। उनकी जीरी भी खरीदेंगे। ढाई लाख मीट्रिक टन बाजरा भी एमएसपी पर खरीदेंगे।
विज्ञापन
डीजल जनरेटर पर प्रतिबंध के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनरेट में वैकल्पिक ऊर्जा पीएनसी, सीएनजी प्रयोग करने पर जोर दिया है। पिछले वर्ष अस्पतालों, स्कूलों व अन्य कुछ संस्थाओं को डीजल जनरेटर की छूट दी गई थी। इस बार एक अक्तूबर से एनजीटी के नियमानुसार सभी के लिए डीजल जनरेटर प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।
वैकल्पिक ऊर्जा प्रयोग करने वाले जनरेटर प्रयोग करने पर 125 केवीए जनरेटर पर पांच लाख रुपये तक की सब्सिडी की व्यवस्था की है। देश के दो विभागों के पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह का मजदूरों व किसानों को कमजोर बताना उनका फेलियर होगा, हमारा नहीं।
उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के दो विभागों के मंत्री रहे हैंं। ऐसे में मजदूरों और किसानों को कमजोर बताना उनका फेलियर होगा, हमारा नहीं।
पार्टी को बढ़ाया जाता है, सिकोड़ा नहीं
अपने चाचा अभय चौटाला के जजपा की हरियाणा में जमीन खिसकने और राजस्थान से चुनाव लड़ने बयान पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनसे पूछ लो। वर्ष 2003, 2008 में इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने क्यों वहां चुनाव लड़ा। डॉ. अजय सिंह चौटाला की मेहनत थी कि वर्ष 2006 में वे तीन विधायक जिता कर लाएं। इनमें इतनी भी हिम्मत नहीं कि एक भी विधायक खड़ा कर लें या जिता लें। राजनीति में पार्टी को बढ़ाया जाता है, सिकोड़ा नहीं जाता है।
जिस तरह हम 11 माह में दस विधायक जीत कर लाए, अपना संगठन पांच प्रदेशों में खड़ा किया, यह हमारी मेहनत और उपलब्धि है। राजस्थान में तय 25-30 सीटों पर हमारी पूरी तैयारी है। सीकर चौधरी देवीलाल की कर्म भूमि रही है। यहां से वे देश के उपप्रधानमंत्री बने। उनके जयंती समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।