{"_id":"58603b244f1c1bec14eeb784","slug":"haryana-government-state-government-rohtak-cm-manohar-lala-khattar-sampla-sub-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांपला बना जिले का तीसरा सब डिवीजन, खरखौदा से झज्जर रोड बाईपास बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांपला बना जिले का तीसरा सब डिवीजन, खरखौदा से झज्जर रोड बाईपास बनेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 26 Dec 2016 03:03 AM IST
विज्ञापन
98 मांगों के लिए 30 करोड़ रुपये मंजूर, गांवों के लिए 10 और शहर के लिए 5 करोड़ अलग से मिले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी हल्कों में होने वाली सीएम मनोहर लाल खट्टर की रैलियों का समापन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हल्के गढ़ी-सांपला-किलोई से हुआ। विधानसभा वार होने वाली सीएम की यह अंतिम और 90वीं रैली थी। इस दौरान क्षेत्र के विकास के लिए सीएम ने कई घोषणाएं की। साथ ही करोड़ों रुपये देने का एलान भी किया। सीएम ने सांपला को सब डिवीजन बनाने की घोषणा करने के साथ ही एसडीएम की नियुक्ति भी कर दी। इसी के साथ सांपला जिले की तीसरी सब डिवीजन बन गई। सीएम ने मंच से तरुण पावरिया को एसडीएम नियुक्त करने का एलान करने के साथ ही उनका परिचय भी कराया।
सीएम मनोहर लाल खट्टर के सामने मंत्री ओपी धनखड़, मंत्री मनीष ग्रोवर, रैली संयोजक धर्मबीर हुड्डा ने हलके की बदहाली की कहानी बयां की। इनके भाषण के दौरान सीएम ने अपना हाथ हिलाकर साफ कर दिया था कि वह क्षेत्र की सभी मांगों को पूरा करके जाएंगे। सीएम ने जब बोलना शुरू किया तो उन्होंने सांपला को सब डिवीजन बनाने को लेकर पूर्व सीएम हुड्डा पर राजनीति करने का आरोप लगाया और चुनावी फायदा लेने के कारण केवल इसकी घोषणा करने की बात कही। इसके बाद सीएम ने सांपला को सब डिवीजन का पूर्ण दर्जा देने की बात कही और तुरंत ही एसडीएम तैनात कर दिया गया। सीएम ने कहा कि 209 करोड़ रुपये की लागत से खरखौदा-झज्जर रोड बाईपास बनाया जाएगा। सांपला-बेरी रोड पर एनएच-10 पर अंडर पास बनाया जाएगा। खरावड़ गांव में एनएच-10 पर सर्विसलेन बनेगी, जिसके लिए 24 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। इस तरह खरावड़ व नौनंद में भी एनएच-10 पर सर्विस लेन बनाई जाएगी। सीएम ने कहा कि उनको हल्के की 98 मांगों का मांगपत्र दिया गया है, जिनको अलग-अलग नहीं बताया जा सकता है। इसलिए वह सभी मांगों के लिए 30 करोड़ रुपये मंजूर कर रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा ग्रामीण विकास निधि कोष से हल्के के ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये और सांपला कस्बे के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये मंजूर करते हैं। ताकि विकास कराया जा सके।
नौकरियों के लिए जल्द निकलेंगे विज्ञापन
सीएम ने कहा कि सरकार जल्द ही नई नौकरियों के लिए विज्ञापन निकालने जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस, होमगार्ड व जेल वार्डन के 1200 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे। इनके अलावा भी अन्य नौकरियों के लिए विज्ञापन निकलेंगे। सभी भर्तियां पूरी तरह से निष्पक्ष होंगी।
विज्ञापन
इन्होंने किया रैली को संबोधित
रैली को शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, जनस्वास्थ्य विभाग राज्य मंत्री डा. बनवारी लाल, मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा के अलावा विधायक नरेश कौशिक, पूर्व विधायक नरेश मलिक, रैली के संयोजक धर्मबीर हुड्डा, रामअवतार बाल्मीकि, जिला परिषद के चेयरमैन बलराज कुंडू ने संबोधित किया। सीएम को ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम का फरसा व खाप पंचायत की ओर से जयसिंह अहलावत ने पगड़ी भेंटकर सम्मानित किया।
यह रहे मौजूद
रैली में श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक प्रेमलता, सीएम के मीडिया सलाहकार राजकुमार भारद्वाज, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, संजय भाटिया, डा. किरन कलकल, प्रतिभा सुमन, शमशेर खरकड़ा, सतीश आहुजा, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, मनोज मक्कड़, जोगेंद्र सैनी, धर्मबीर शर्मा, देवराज सांपला, डा. दिनेश घिलौड़, अभिनंदन शर्मा, सोमबीर समचाणा, राजकुमार कपूर, भूषण चुघ, अशोक खत्री, अनिल हुड्डा, वीरसिंह हुड्डा, सौरभ फरमाणा आदि मौजूद रहे।