फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana got 52 medals including 19 gold.

Rohtak News: हरियाणा की झोली में 19 गोल्ड समेत 52 पदक आए

Sun, 07 Apr 2024 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Haryana got 52 medals including 19 gold.
06सीटीके36... राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित बॉ​क्सिंग प्रतियोगिता में दम खम दिखते ​खिलाड़ी। स
रोहतक। राजीव गांधी स्टेडियम के साई सेंटर में आयोजित नेशनल टैलेंट हंट जूनियर सब जूनियर के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने ताकत झोंकी। अलग-अलग किलोग्राम भार वर्ग में प्रत्येक वर्ग के आठ मुख्य विजेताओं को नकद इनाम से नवाजा गया। हरियाणा को कुल 52 पदक मिले जिनमें 19 स्वर्ण, 16 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन


टैलेंट हंट गर्ल्स सब जूनियर बॉक्सिंग के विजेता
31-33 किलोग्राम वर्ग भार में हरियाणा की नियति खोखर को स्वर्ण, अन्नू को रजत और खुशी अहलावत को कांस्य पदक और नकद इनाम दिया गया। 33-35 वर्ग में हरियाणा की भूमि रुहिल को स्वर्ण, राजस्थान की मुस्कान को रजत और हरियाणा की मुशान वर्मा को कांस्य मिला। 46-49 वर्ग में दिल्ली की अहाना शर्मा को स्वर्ण, ओवी पावले को रजत और हरियाणा की साक्षी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


टैलेंट हंट बॉयज बॉक्सिंग सब जूनियर के विजेता
43-46 वर्ग में हरियाणा के कार्तिक को स्वर्ण, मणिपुर के एसके सिंह को रजत, राजस्थान की अनुराग कुमार को कांस्य और हरियाणा की प्रिंस को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैलेंट हंट गर्ल्स जूनियर बॉक्सिंग के विजेता
44-46 वर्ग में मणिपुर के किरण चिंगखम को स्वर्ण, हरियाणा की रिंकी को रजत और जसलीन कौर को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। 48-50 वर्ग में हरियाणा की कशिश मलिक को स्वर्ण, उत्तराखंड की कोमल लोहिया को रजत और झारखंड की लीलावती कुमारी को कांस्य पदक से नवाजा गया।


टैलेंट हंट बॉयज जूनियर बॉक्सिंग के विजेता
44-46 वर्ग में हरियाणा के आकाश बधवार को स्वर्ण, उत्तराखंड की प्रियांशु वर्मा को रजत व तेलंगाना के ए. अविनाश और तनिश के. को कांस्य पदक मिला। हरियाणा के पीयूष ने स्वर्ण व सौरभ को रजत और चंडीगढ़ के दक्ष को कांस्य पदक से नवाजा गया।

प्रत्येक वर्ग के आठ विजेताओं को मिला नकद इनाम
स्वर्ण - 30,000 रुपये
रजत - 20,000 रुपये
कांस्य - 15,000 रुपये
कांस्य - 15,000 रुपये
पंचम - 10,000 रुपये
छठम - 10,000 रुपये
सप्तम- 10,000 रुपये
अष्टम- 10,000 रुपये

06सीटीके36... राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दम खम दिखते खिलाड़ी। स

06सीटीके36... राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दम खम दिखते खिलाड़ी। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed