{"_id":"65c75b1c37feccfb650b79b2","slug":"haryana-former-congress-minister-krishnamurthy-hooda-left-congress-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने छोड़ी कांग्रेस, कल भाजपा में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने छोड़ी कांग्रेस, कल भाजपा में होंगे शामिल
Sat, 10 Feb 2024 04:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:46 PM IST
सार
चुनावी वर्ष में हरियाणा के रोहतक में पुराने कांग्रेस नेता कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कांग्रेस को झटका दिया है। उन्होंने शनिवार को कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया।
विज्ञापन
कृष्णमूर्ति हुड्डा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने शनिवार को कांग्रेस छोड़ दी। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को ई-मेल से पत्र भेजकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र भेज दिया।
विज्ञापन
12 फरवरी को कृष्ण मूर्ति हुड्डा भाजपा में शामिल होंगे। साथ में भाजपा के संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा व प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
कृष्णमूर्ति हुड्डा ने बताया कि उसके समर्थक सेक्टर छह में राजीव गांधी स्टेडियम के मुख्य द्वार पर एकत्रित होंगे। वहां से जुलूस के तौर पर भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय में जाकर शामिल होगा।
विज्ञापन
भजनलाल सरकार में मंत्री रहे हैं हुड्डा
पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा भजनलाल सरकार में 1982 से 1986 तक चेयरमैन रहे हैं। जबकि 1991 से 1996 तक श्रममंत्री रहे। हालांकि 1996 में वे किलोई हलके से उनको श्रीकृष्ण हुड्डा ने हरा दिया। लंबे समय से वे कांग्रेस में उपेक्षा झेल रहे थे।
हुड्डा के बारे में कुछ नहीं कहूंगा, सुभाष बतरा को कोई सलाह नहीं
कृष्णमूर्ति हुड्डा अक्सर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आलोचना करते रहे हैं। अब उनका कहना है कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी, अब वे हुड्डा के लिए कुछ नहीं कहना चाहते। पूर्व मंत्री सुभाष बतरा को कोई सलाह नहीं देंगे। अब उनकी बतरा से कोई बातचीत नहीं होती है।