{"_id":"65e439f82f37697ea0072e39","slug":"haryana-former-cm-hooda-said-bjp-jjp-have-now-agreed-to-break-the-agreement-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व सीएम हुड्डा बोले- भाजपा-जजपा ने किया अब समझौता तोड़ने का समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पूर्व सीएम हुड्डा बोले- भाजपा-जजपा ने किया अब समझौता तोड़ने का समझौता
Sun, 03 Mar 2024 02:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:21 PM IST
सार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनता लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा व जजपा को सबक सिखाएगी। कांग्रेस व आप गठबंधन सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करेगा।
विज्ञापन
डी पार्क स्थित समर्थकों से मिलते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में कहा कि 2019 में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली भाजपा व जजपा ने सत्ता के लिए समझौता कर लिया। अब फिर जनता को बरगलाने के लिए समझौता तोड़ने के लिए समझौता किया जा रहा है, लेकिन जनता दोनों दलों की हकीकत को समझ चुकी है।
विज्ञापन
स्पेशल गिरदावरी करवाए सरकार : हुड्डा
वहीं, इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों की परेशानी को देखते हुए सरकार स्पेशल गिरदावरी करवाए। साथ पिछला बकाया मुआवजा भी जारी किया जाए। अब भी 2021 के मुआवजे के करोड़ों रुपये बकाया है।
विज्ञापन