{"_id":"662668d10cd7e6822b04c13f","slug":"haryana-former-chief-minister-manohar-lal-said-i-am-not-enjoying-one-sided-wrestling-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले, एक तरफा कुश्ती में मजा नहीं आ रहा, कांग्रेस जल्द उतारे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले, एक तरफा कुश्ती में मजा नहीं आ रहा, कांग्रेस जल्द उतारे प्रत्याशी
Mon, 22 Apr 2024 07:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 22 Apr 2024 07:10 PM IST
सार
मनोहर लाल ने कहा कि सात लोकसभा क्षेत्र में चुनाव तैयारियों की समीक्षा हो चुकी है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : @mlkhattar
विस्तार
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि कांग्रेस ने अब तक अपने लोकसभा प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारे हैं, इस कारण एकतरफा कुश्ती में मजा नहीं आ रहा है। कांग्रेस की गहरी होती जा रही दुविधा का फायदा भाजपा को मिल रहा है। चुनाव परिणाम में यह साफ दिखाई देगा। वह सोमवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री करीब चार बजे रोहतक पहुंचे और पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति संग बैठक की। इस बैठक में रोहतक जिले की चारों विधानसभाओं के चुनाव प्रबंधन के लिए नियुक्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। तय हुआ कि सभी नौ हलकों में एक विशेष टीम गठित होगी, जिसमें आठ सदस्य शामिल रहेंगे। यह टीम चुनाव प्रबंधन पर फोकस करेगी।
विज्ञापन
बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 10 सीटों पर जीतेगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी और वह स्वयं विधानसभाओं में विजय संकल्प रैलियां भी कर रहे हैं। मुस्लिम समाज पर दिए गए एक बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति तो कांग्रेस ही करती आई है।
विज्ञापन
तीन तलाक पर कांग्रेस तुष्टिकरण करती रही है। छोटी सी बात पर या फिर सब्जी में तड़का लगाने के दौरान मिर्ची ज्यादा गिरने पर महिलाओं को उनके पति द्वारा तलाक दे देना ही महिलाओं का उत्पीड़न था। मोदी सरकार ने मुस्लिम समाज की महिलाओं को इस उत्पीड़न से छुटकारा दिलाया है।
नामांकन के समय होगी पार्टी के बड़े नेताओं की रैली
एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में चुनाव छठे फेस में होगा। 13 मार्च को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई थी। 25 मई को चुनाव होने हैं, ऐसे में प्रदेश स्तर पर जनसभाएं की जा रही हैं। नामांकन के दौरान ही पार्टी के बड़े नेता रैलियां करेंगे। बैठक में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर व अन्य भाजपाई भी मौजूद रहे।