फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana first, Punjab second in boxing competition

Rohtak News: बॉक्सिंग स्पर्धा में हरियाणा प्रथम, पंजाब द्वितीय

Mon, 21 Aug 2023 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Haryana first, Punjab second in boxing competition
रोहतक।
विज्ञापन

शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना रोड में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान एवं हिंदू शिक्षा समिति की देखरेख आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का रविवार को समापन हुआ। लड़कों के अंडर-17 भार वर्ग के बॉक्सिंग मुकाबलों में हरियाणा प्रथम रहा। लड़कों की 2000 मीटर दौड़ में हरियाणा प्रथम और एक हजार मीटर दौड़ में पंजाब प्रथम व हरियाणा द्वितीय रहा। विद्यालय के खेल प्रभारी अनूप राठी ने कहा कि क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताएं तीन दिन चलीं। इसमें छह राज्यों से लगभग 500 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, स्केटिंग, दौड़ व बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लड़कों के बॉक्सिंग अंडर-17 वर्ग में हरियाणा ने प्रथम, पंजाब ने द्वितीय और दिल्ली ने तृतीय स्थान पाया। भार वर्ग 46-48 किलो में हरियाणा प्रथम, दिल्ली द्वितीय, भार वर्ग 48-50 हरियाणा प्रथम, पंजाब द्वितीय, भार वर्ग 50-52 में पंजाब प्रथम, हरियाणा द्वितीय, भार वर्ग 54-60 में पंजाब प्रथम, दिल्ली द्वितीय रही।
ओपीजेएस विवि के कुलाधिपति डॉ. जोगेंद्र दलाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र अत्री ने की। उन्होंने कहा कि खेल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं। साथ ही जीवन में अनुशासन भी सिखाते हैं। यह एक सफल व्यक्तित्व के निर्माण में आवश्यक है। विद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय सोनी ने कहा कि शिक्षा भारती विद्यालय विद्या भारती अखिल भारतीय संस्थान के निर्देशन में कार्य करता है। हमारा विद्यालय अध्ययन के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों पर भी विशेष ध्यान देता है। इसी उद्देश्य से विद्यालय इस प्रकार के खेलों का आयोजन करता रहता है।
विज्ञापन

शिक्षा भारती विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. आदित्य बतरा, प्रबंधक हरीश वधवा, कोषाध्यक्ष एमके गुलाटी, सदस्य प्रोमिला बतरा व पुष्पदीप डागर ने विद्यालय में आयोजित होने वाले क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्राचार्य ममता भोला व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed