फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Farmers march to Delhi; Police made Jind-Rohtak road one-way

Haryana: किसानों का दिल्ली कूच; जींद-रोहतक रोड को पुलिस ने किया वन-वे

Sun, 11 Feb 2024 01:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 01:38 PM IST
सार

जींद सीमा पर लाखनमाजरा पर पंजाब से आने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आधी रात को पुलिस ने कदम उठाया है। 

विज्ञापन
Haryana: Farmers march to Delhi; Police made Jind-Rohtak road one-way
रोहतक जींद रोड किया वन वे। - फोटो : संवाद

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले 13 फरवरी के प्रस्तावित दिल्ली कूच को लेकर पुलिस ने पंजाब से आने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। जींद जिले की सीमा पर रोहतक पुलिस ने लाखनमाजरा के पास नाका लगा दिया है। साथ ही जींद-रोहतक राजमार्ग को दो किलोमीटर के दायरे में वन-वे कर दिया है। आधी रात को यह फैसला लिया गया। इसके साथ जींद सीमा पर अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ी भी तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन का कहना है कि सूचना मिली है कि पंजाब से ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर बड़ी संख्या में किसान आ सकते हैं, जो स्थानीय किसानों को साथ लेने का प्रयास करेंगे। वे रोहतक व जींद में एकत्रित हो सकते हैं। ताकि वहां से एक साथ दिल्ली कूच करें।
विज्ञापन


इस स्थिति में जिले की सीमाओं और जिले के अंदर धारा 144 लागू की गई है, जिसके तहत बिना पूर्व अनुमति के किसी को भी आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। आदेशों के तहत पैदल अथवा किसी अन्य माध्यम से जुलूस-प्रदर्शन करने पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर, जेसीबी हाइड्रा, अर्थ मूवर खुदाई व ब्रेकर का प्रयोग कानून व्यवस्था भंग करने, सार्वजनिक व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में नहीं किया जा सकता। साथ ही पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed