फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Ex-Servicemen Association elections will be held in four phases in September-October

Rohtak News: सितंबर-अक्तूबर में चार चरणों में होंगे हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के चुनाव

Sat, 09 Aug 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 09 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Haryana Ex-Servicemen Association elections will be held in four phases in September-October
सेक्टर 4 स्थित हरियाणा पूर्व सैनिक संघ मुख्यालय भवन पर आयोजित बैठक में उप​स्थित हरियाणा पूर्व स - फोटो : kathua news
रोहतक। सेक्टर-4 स्थित हरियाणा पूर्व सैनिक संघ मुख्यालय भवन पर शुक्रवार को संघ की वार्षिक बैठक हुई। संघ के प्रधान पूर्व कर्नल आरएस मलिक ने बताया कि सितंबर अक्तूबर में चार चरणों में संघ के चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

संघ के प्रवक्ता पूर्व कैप्टन जगवीर मलिक ने बताया कि रोहतक सनसिटी सेक्टर 35-36 और सेक्टर 4-5 के जंक्शन पर बने चौराहे का नाम गाजी किलर कमांडर इंदर सिंह वीर चक्र रखने की मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिल गई है। रविवार तक उनके नाम का बोर्ड लगा दिया जाएगा। संघ के उपाध्यक्ष पूर्व कैप्टन एआर दहिया ने वार्षिक बैठक में पहुंचे सभी सदस्यों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता संघ के प्रधान पूर्व कर्नल आरएस मलिक ने की। संघ के खजांची पूर्व मेजर सुखबीर अहलावत ने बैठक में संघ का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। संघ के महासचिव पूर्व कर्नल टीएस दहिया ने पिछली वार्षिक बैठक के प्वाइंटों पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के प्रधानों और एजीएम के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed