{"_id":"635968a2a60eb723147a21ec","slug":"haryana-employees-extended-their-strike-for-three-more-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सफाईकर्मियों ने तीन दिन बढ़ाई हड़ताल, समर्थन में आया SKS, कचरे से शहर का और होगा बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सफाईकर्मियों ने तीन दिन बढ़ाई हड़ताल, समर्थन में आया SKS, कचरे से शहर का और होगा बुरा हाल
Wed, 26 Oct 2022 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:34 PM IST
सार
19 अक्तूबर से कचरे का उठान नहीं हो रहा है। कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ भी आ गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा बोले कि तीन दिन में समाधान नहीं निकला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
हरियाणा प्रदेश के हर शहर और कस्बे से और तीन दिन कचरा नहीं उठेगा। क्योंकि नगर पालिका कर्मचारी संघ ने 29 अक्तूबर तक अपनी हड़ताल को बढ़ाने के निर्णय लिया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति सकारात्मक नहीं है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे मामले में हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें, तभी हड़ताल खत्म होगी।
विज्ञापन
वहीं, सर्व कर्मचारी संघ भी हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में आ गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा बुधवार को हड़ताली कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनको अपना समर्थन दिया। साथ ही सरकार को चेताया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी तो तीन दिन बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने 19 अक्तूबर से प्रदेश में हड़ताल करने का एलान किया था। प्रदेश के शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद संघ ने हड़ताल 23 अक्तूबर तक बढ़ा दी थी। बातचीत आगे न बढ़ने पर फिर हड़ताल 26 अक्तूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
अब 26 अक्तूबर को नगर पालिका कर्मचारी संघ ने 29 अक्तूबर तक हड़ताल बढ़ा दी है। नगर पालिका कर्मचारी संघ का दावा है कि प्रदेश में 40 हजार के करीब नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका के कच्चे व पक्के कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
शहरों व कस्बों में कचरे के ढेर लगे हैं, मगर सरकार मांगों को नहीं पूरा कर रही है। न ही अभी तक बातचीत के लिए नगर पालिका कर्मचारी संघ को बुलाया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक सफाई कर्मियों की लड़ाई जारी रहेगी।