फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Election Opinion of students in Rohtak MDU campus, whether BJP or Congress come, youth need employment

Haryana Election: रोहतक एमडीयू कैंपस में छात्रों की राय; चाहे भाजपा आए या कांग्रेस, युवाओं को रोजगार चाहिए

Tue, 01 Oct 2024 01:59 PM IST
नवीन दलाल रोहित डागर, रोहतक (हरियाणा)
रोहित डागर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 01 Oct 2024 01:59 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर रेवाड़ी से आए अभिषेक ने बेरोजगारी को मुख्य मुद्दा बताया। जबकि रोहतक से साहिल ने कहा कि शहर में कड़ा मुकाबला है। भाजपा की स्थिति मजबूत लग रही है, लेकिन कांग्रेस भी गणित के हिसाब से जीत सकती है।

विज्ञापन
Haryana Election Opinion of students in Rohtak MDU campus, whether BJP or Congress come, youth need employment
रोहतक एमडीयू के कैंपस पहुंची अमर उजाला की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच हर ओर चुनावी चर्चाएं जोरों पर हैं। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) कैंपस में विभिन्न हलकों से आए छात्रों से बातचीत की, जिसमें युवाओं ने खुलकर अपनी राय रखी। अधिकांश छात्र इस बात पर सहमत थे कि उनके लिए सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है, चाहे सरकार भाजपा की बने या कांग्रेस की।

विज्ञापन

महम हलके से आई नितिका ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि किसकी सरकार बनेगी, लेकिन युवाओं के लिए बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं होती हैं, लेकिन या तो उनके परिणाम नहीं आते या फिर पेपर रद्द कर दिए जाते हैं। उनके हलके में बलराम दांगी, बलराज कुंडू और राधा अहलावत की टक्कर है।

विज्ञापन

रोहतक से अनिकेश ने कहा कि पहले कांग्रेस का दबदबा था, लेकिन अब भाजपा भी मुकाबले में आ रही है। प्रतिष्ठा ने कहा कि किसी भी पार्टी की सरकार बने, बेरोजगारी एक गंभीर समस्या है, जो पहले भी थी और अब भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरगढ़ हलके से राहुल ने कहा कि भाजपा की सरकार बन सकती है, क्योंकि निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस के वोट काट रहे हैं, जैसे 2014 में हुआ था। इस बार भी निर्दलीय मजबूत स्थिति में हैं।

हांसी हलके से अंकित ने बताया कि कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना अधिक है क्योंकि भाजपा ने पक्की नौकरियां नहीं दी हैं। जो नौकरियां मिलीं, वे कौशल निगम या डी ग्रुप में दी गई हैं।

रेवाड़ी से आए अभिषेक ने बेरोजगारी को मुख्य मुद्दा बताया, जबकि रोहतक से साहिल ने कहा कि शहर में कड़ा मुकाबला है। भाजपा की स्थिति मजबूत लग रही है, लेकिन कांग्रेस भी गणित के हिसाब से जीत सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed