फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Election Commission notice to Congress MLA of Beri, sought reply within a week

Haryana: बेरी के कांग्रेस विधायक को चुनाव आयोग का नोटिस, एक सप्ताह में जवाब मांगा

Mon, 15 Apr 2024 10:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 10:25 PM IST
सार

झज्जर भाजपा के जिला अध्यक्ष व भाजपा विधि विषयक विभाग के प्रदेश सह संयोजक ने शिकायत की थी। शिकायत में सात अप्रैल को बेरी में हुई जनसभा में कादियान की बयानबाजी को आचार संहिता का उल्लंघन बताया गया है।

विज्ञापन
Haryana: Election Commission notice to Congress MLA of Beri, sought reply within a week
चुनाव आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा की शिकायत पर बेरी से कांग्रेस के विधायक रघुबीर सिंह कादियान को चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया है। नोटिस में निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने एक सप्ताह में जवाब मांगा है। भाजपा झज्जर के जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा और विधि विषयक विभाग के प्रदेश सह संयोजक एडवोकेट अतर सिंह पंवार की तरफ से शिकायत की गई है।

विज्ञापन


आयोग को दी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सात अप्रैल को बेरी में एक जनसभा में बेरी से पांच बार के विधायक, पूर्व मंत्री एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रघुबीर सिंह कादियान ने जो भाषण दिया वह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। यह भाषण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के सामने दिया गया।
विज्ञापन


मामले में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही रघुबीर सिंह कादियान के सार्वजनिक रूप से मंच पर भाषण देने पर रोक लगाई जाए और लोकसभा की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक उनके रोहतक में प्रवेश पर भी रोक लगे। शिकायत की अर्जी एडवोकेट ने केंद्रीय चुनाव आयोग, उपायुक्त रोहतक और जिला चुनाव अधिकारी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरी से विधायक रघुबीर सिंह कादियान के सात अप्रैल को दिए गए भाषण को लेकर दो शिकायत मिली हैं, इनको लेकर विधायक को नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब मांगा जाएगा। आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों के तहत जांच होगी। -अजय कुमार, निर्वाचन अधिकारी, रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed