{"_id":"6702c819485298696209d2e5","slug":"haryana-demanded-extortion-from-bjp-leader-even-threatened-to-kill-him-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाजपा नेता से मांगी रंगदारी, जान से मारने की धमकी भी दी, पुलिस बोली- आपसी लेनदेन का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाजपा नेता से मांगी रंगदारी, जान से मारने की धमकी भी दी, पुलिस बोली- आपसी लेनदेन का मामला
Sun, 06 Oct 2024 10:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:55 PM IST
सार
पुलिस ने कहा रंगदारी नहीं बल्कि आपसी लेनदेन का मामला है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। शिकायत की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में थाना पीजीआईएमएस में एक भाजपा नेता ने शिकायत देकर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित गुरुनानकपुरा निवासी कपिल नागपाल ने शिकायत में बताया कि 6 अक्तूबर को तीन बजे उसके पास एक व्यक्ति ने फोन कर वसूली के लिए कुछ राशि मांगी। कहा, यदि राशि नहीं मिली तो जान से मार देंगे। पीड़ित की ओर से पुलिस को आरोपी की कॉल रिकार्डिंग भी मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
प्रभारी थाना निरीक्षक पीजीआईएमएस रोशन लाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का है। दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेन देन का प्रकरण चल रहा है। हालांकि उक्त मामले की जांच कर रही है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन