फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Corporation employees will go to the opposition's door to seek support

Haryana: सरकार नहीं सुन रही, साथ मांगने विपक्ष के दरवाजे पर जाएंगे कर्मचारी

Sun, 07 Jan 2024 12:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Jan 2024 12:42 AM IST
सार

नगर पालिका कर्मचारी संघ की प्रदेशस्तरीय बैठक में फैसला हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अभय चौटाला सहित दूसरे नेताओं से सहयोग मांगा जाएगा।  सांसद और विधायकों को मांग पत्र देकर चुनाव में साथ चाहिए तो साथ दीजिए ये बताएंगे।  

विज्ञापन
Haryana: Corporation employees will go to the opposition's door to seek support
बैठक करते हुए कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा है कि पुरानी पेंशन नीति को बहाल करवाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने से लेकर कौशल रोजगार निगम को भंग करने सहित दूसरी मांगों को सरकार पूरा नहीं कर रही है।

विज्ञापन


ऐसे में संघ नेता प्रति पक्ष और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अभय चौटाला सहित दूसरे नेताओं को मांग पत्र देकर सहयोग मांगेगा, साथ ही सांसद व विधायकों को मांग पत्र देकर कहेंगे कि चुनाव में सहयोग चाहिए तो उनका सहयोग करें। शनिवार को नगर निगम की लाइब्रेरी में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


यह हैं प्रमुख मांगें
संघ के प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि सरकार से मांग की थी कि गुरुग्राम नगर निगम के 3480 सफाई कर्मचारियों को बहाल करने, वेतन कटौती सहित केस वापस लेने व अग्निशमन विभाग में 2268 फायर ऑपरेटर के रिक्त पदों पर 1547 कच्चे कर्मचारियों को समायोजित कर नियमित करने, 4298 सफाई कर्मचारियों व 68 सीवरमैन के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियमित करने, पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। अब आंदोलन के पहले चरण में सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के नेताओं को 9 से 14 जनवरी तक मांग पत्र देंगे। 15 से 21 व 22 से 28 जनवरी तक सांसदों व विधायकों को मांगपत्र देंगे।

इसके बाद 20 से 31 जनवरी तक सर्वकर्मचारी संघ की 4 फरवरी को रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली के लिए नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगमों में जनसंपर्क करेंगे। बैठक की अध्यक्षता नरेश शास्त्री व संचालन महासचिव मांगेराम ने किया। मौके पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान धर्मवीर फौगाट, सर्व कर्मचारी संघ जिला कमेटी रोहतक के प्रधान कर्मवीर सिवाच भी मौजूद रहे।


फौगाट ने कहा कि सरकार नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगमों में लगे सफाई कर्मियों को निजी हाथों में सौंपकर शोषण कर रही है। बैठक में वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड, उप प्रधान सेवाराम, राजेश बागड़ी, मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण, राज्य सचिव बसंत, पुरुषोत्तम दानव, अग्निशमन विभाग के प्रधान राजेंद्र सिन्द, महासचिव सुखदेव सिंह, नगर पालिका संघ के प्रदेश सचिव राजीव खत्री, संघ की राज्य सचिव व महिला राज्य कन्वीनर शारदा देवी, संघ की केंद्रीय कमेटी के नेता सुभाष, मनोज अटवाल व जयप्रकाश भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed