फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Congressmen raising the problem of open drains fell into the drain

Haryana: प्रदर्शन करने वाले नाले में गिरे, खुले पड़े नालों की समस्या उठा रहे थे, अचानक टूटा स्लैब

Tue, 25 Jul 2023 01:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 01:05 AM IST
सार

कांग्रेस के नेताओं ने मेयर को चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में समस्या दूर करवाएं, नहीं तो निगम को ताला लगाएंगे। मेयर गोयल बोले कि राजनीति नहीं, काम करने में विश्वास है, 25 लाख का टेंडर करवा रहे हैं। वहीं निगम आयुक्त बोले कि शहर में खुले पड़े नालों की मरम्मत करवाएंगे।

विज्ञापन
Haryana: Congressmen raising the problem of open drains fell into the drain
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नाले में गिरे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर में खुले पड़े नालों की समस्या को लेकर हिसार रोड पर सोमवार दोपहर बाद प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस समर्थक व्यापारी स्लैब टूटने से नाले में गिर गए। हादसे के शिकार तीन लोगों को साथियों ने किसी तरह खींचकर बाहर निकाला।

विज्ञापन


रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान और कांग्रेस नेता हेमंत बख्शी के नेतृत्व में दुकानदार हिसार रोड पर पहुंचे, जहां दुर्गा भवन के दूसरी तरफ इंदिरा मार्केट के सामने एकत्रित हो गए। मीडियाकर्मियों का भी मौके पर जमावड़ा लग गया। बख्शी बता रहे थे कि कैसे शहर की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। नगर निगम द्वारा दुकानों के सामने बने नालों को एक माह पहले तोड़ा गया था। अब बंद नहीं किया जा रहा है। हर रोज हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि उनका कारोबार ठप हो गया है। हिसार रोड स्थित ट्रांसपोर्ट के मालिक जरनल सिंह व संत लाल सहगल ने बताया कि नाला टूटने से माल की सप्लाई नहीं हो रही। दो-तीन बार नाले को ढकने का प्रयास किया, लेकिन निगम ने फिर तोड़ दिया। अभी मीडिया कर्मियों के सवाल-जवाब चल रहे थे, तभी नाले का बचा हुआ स्लैब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भार के चलते टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन-चार कांग्रेस समर्थक तो नाले के अंदर गिरकर कीचड़ में धंस गए। इस दौरान इंदिरा मार्केट के प्रधान नरेश डाबड़ा , नरेश हुड़िया , राज कुमार बवेजा , राजेश गुलाटी , महेंद्र बत्तरा , राजू पाहवा , नरेश मित्तल , दिनेश नरूला , पंकज वाधवा , कपिश खुराना , यश आहूज व राकेश कपूर भी मौजूद रहे।

मेयर मनमोहन गोयल को फोन करके कहा है कि वे एक सप्ताह के अंदर शहर में खुले पड़े नालों की समस्या को दूर करवाएं, नहीं तो निगम कार्यालय को ताला जड़ देंगे। आम लोगों की समस्याएं दूर नहीं करवा सकते तो मेयर के पद पर नहीं रहना चाहिए।


हेमंत बख्शी, प्रधान रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन एवं कांग्रेस के व्यापारी नेता
मैं राजनीति करने की बजाए काम करवाने में विश्वास करता हूं। पीडब्लयूडी की तरफ से 1 करोड़ 18 लाख में हिसार रोड की सरकारी दुकानों के सामने के नाले को सात फीट पीछे किया जाएगा। उससे पहले निगम 25 लाख का टेंडर शहर के नालों को ठीक करवाएगा। -मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed