फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana CM Naib taunts Congress, says- party become old; will get Hooda, Sharma and Kadian treated

Haryana: सीएम नायब का कांग्रेस पर तंज, बोले- पार्टी हो चुकी बूढ़ी; हुड्डा, शर्मा व कादियान का करवाएंगे इलाज

Sun, 22 Sep 2024 03:00 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 22 Sep 2024 03:00 PM IST
सार

हरियाणा के सीएम नायब सैनी कहा कि कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है। हिमाचल, कनार्टक व तेलंगाना में खुलासा हो चुका है। हिमाचल में तो हर साल एक लाख नौकरी तो दूर कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे तक नहीं हैं।

विज्ञापन
Haryana CM Naib taunts Congress, says- party become old; will get Hooda, Sharma and Kadian treated
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी कांग्रेस पर रविवार को जमकर बरसे। शहर के गोहाना अड्डे पर जनसभा को संबोधित करते हुए बोले, कांग्रेस बूढी हो चुकी है। गढ़ी सांपला-किलोई, गन्नौर, गोहाना व बेरी से ज्यादा उम्र के प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुलदीप शर्मा, रघुबीर कादियान से लेकर जगबीर मलिक का इलाज करवाएगी। इसके लिए मोदी ने 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों के उपचार के लिए 5 लाख तक का आयुष्मान कार्ड देने की व्यवस्था की है। 

विज्ञापन


सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने पर्ची व खर्ची का इंतजाम कर लिया है। कांग्रेस के फरीदाबाद की एनआईटीसी सीट से  प्रत्याशी कह रहे हैं कि हुड्डा साहब 2 लाख नौकरी लगवाएंगे। उनमें से 2 हजार उनके हिस्से में आएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतक वालों इससे कांग्रेस की मंशा व सोच का पता चलता है। गन्नौर से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा कहते हैं कि नौकरियों में अपना हिस्सा बांट लेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेसी समझ रहे हैं कि उनकी सरकार बन गई, लेकिन आठ अक्तूबर को पता लगेगा कि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने तो हद कर दी, लोगों के बीच बोले- बगैर घपला के सरकार थौड़ी चाल्या करै। घपलै तो करणे पड़ै सै। पहले अपना घर भऊंगा, फिर रिश्तेदारों व समर्थकों का।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक तरह से कांग्रेस ने अपना रोडमैप तैयार कर लिया है। अपने संबोधित में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है। हिमाचल, कनार्टक व तेलंगाना में खुलासा हो चुका है। हिमाचल में तो हर साल एक लाख नौकरी तो दूर कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेसी अब उसी झूठ को हरियाणा में लेकर आएंगे, लेकिन हरियाणा की जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी।


दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं
जिनके खुद के बही खाते खराब हैं, वे हमारा हिसाब लिए फिरते हैं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भाजपा से उसका हिसाब मांगती है, लेकिन उन्होंने हुड्डा से 10 सवाल पूछे थे। आज तक जवाब नहीं आया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी 10 साल मुख्यमंत्री रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed