फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana CM Manohar Lal said that Panchayat elections will be held in June or July

हरियाणा: रोहतक में प्रगति रैली के दौरान बोले सीएम मनोहर लाल, जून या जुलाई में होंगे पंचायत चुनाव

Wed, 04 May 2022 08:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 May 2022 08:51 PM IST
सार

रोहतक के जाट कॉलेज मैदान में हुई प्रगति रैली में बोले मुख्यमंत्री कि मुफ्त वालों के बहकावे में मत आना, अब भ्रष्टाचार कालीन के नीचे नहीं दबाया जाता है। 

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal said that Panchayat elections will be held in June or July
रैली में संबोधित करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो माह के अंदर यानी जून या जुलाई में पंचायत चुनाव करवा दिए जाएंगे। क्योंकि हाईकोर्ट ने चुनाव को हरी झंडी दे दी है। एक सप्ताह में निकाय चुनाव को लेकर भी अदालत का फैसला आया तो वे भी साथ होंगे। यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार शाम को रोहतक के जाट कॉलेज मैदान में हरियाणा प्रगति रैली को संबोधित करते हुए कही। रैली में प्रदेश के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


Koo App

आज रोहतक के जाट मैदान में #हरियाणा_प्रगति_रैली मैं मौजूद सम्मानित लोगों को संबोधित किया। इस दौरान लोगों द्वारा मिले स्नेह से अभिभूत हूं। रोहतक वासियों के लिए आज इसी रैली में कई सौ करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की घोषणा भी की।

View attached media content

- Manohar Lal (@manoharlalbjp) 4 May 2022

विज्ञापन


मौसम खराब होने की वजह से हेलिकॉप्टर के बजाय सड़क मार्ग से आए मुख्यमंत्री एक घंटा देरी से शाम 7 बजे के करीब रैली में पहुंचे। 35 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने खुद को रोहतक से भावनात्मक तौर पर जोड़ते हुए कहा कि उनका जन्म जिले के गांव निंदाना में हुआ और बनियानी में बचपन बीता। नेकीराम कॉलेज में पढ़ाई की। किसानों के मसीहा सर छोटूराम से लेकर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा व डॉक्टर मंगल सेन का जन्म इसी जमीं पर हुआ। इतना ही नहीं, राजनीति के अंदर रोहतक को प्रदेश की सियासी राजधानी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Koo App

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने रोहतक पहुंचकर दीनबंधु सर छोटूराम की समाधि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने रोहतक में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर लोगों को सौगात दी। #Haryana #DIPRHaryana #CM #ManoharLal

View attached media content

- DPR Haryana (@diprharyana) 4 May 2022



उन्होंने कहा कि साढ़े 7 साल के कार्यकाल में उन्होंने व्यवस्था को बदलने का प्रयास किया है। पहले की तरह अपने परिवार, मित्रमंडली व कार्यकर्ताओं का ही विकास नहीं किया, बल्कि जाति व क्षेत्रवाद के आधार पर होने वाले भेदभाव को खत्म किया। हरियाणा एक, हरियाणवी एक के सिद्धांत पर चलते हुए पूरे प्रदेश का बराबर विकास करवाया है। अब जाति आधारित वोट बैंक नहीं बनाए जाते। प्रदेश की ढाई करोड़ की जनता को अपना माना है। अब पहले मेरिट के आधार पर नौकरी दी जाती है, फिर अपना बनाया जाता है, जबकि पहले अपनों को नौकरी दी जाती थी। जनता की अनदेखी होती थी।

Koo App

रोहतक के बैंसी गांव के हमारे बुजुर्ग, गौसेवक भगत जी मेरे पास आए और हाथ पकड़कर अपनी समस्या बताई, उनकी समस्या को जल्द से जल्द हल कर दिया जाएगा।

View attached media content

- Manohar Lal (@manoharlalbjp) 4 May 2022



अब भ्रष्टाचार कालीन के नीचे नहीं दबता, बल्कि किया जाता है उजागर 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि, मैं नहीं करता कि पूरी तरह से भ्रष्टाचार खत्म हो गया। फर्क इतना है कि पहले जहां भ्रष्टाचार को कालीन के नीचे दबाया जाता था, अब भ्रष्टाचार को उजागर किया जाता है। भ्रष्टाचार करने वालों का पक्का इलाज किया जाता है। 

सरकार से साढ़े 7 साल में पांच एस पर काम किया 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने साढ़े 7 साल में पांच एस पर काम किया है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान व स्वावलंबन है। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। पांच लाख छात्रों को 5 मई को टैबलेट बांटे जाएंगे। प्रधानमंत्री मुफ्त इलाज योजना का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री अंत्योदय रोजगार योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को बैंक लोन दिलवाकर स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया जाता है। किसानों पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि पहले आपदा से नष्ट हुई फसल की गिरदावरी करते समय गड़बड़ी की शिकायत मिलती थी। अब किसान खुद ही अपने नुकसान का आकलन पोर्टल पर डालता है। एक सप्ताह में पटवारी गिरदावरी करके रिपोर्ट देता है। 


 ..जब सांसद अरविंद शर्मा बोले, साढ़े 300 करोड़ कहां गए
इससे पहले सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि रोहतक शहर में पेयजल व सीवरलाइन बिछाने के लिए साढ़े 300 करोड़ की अमरूत योजना तीन साल पहले चालू की गई थी। अब तक योजना पूरी नहीं हुई है। आखिर इतना पैसा कहां गया, इसकी जांच होनी चाहिए। इसके अलावा सांसद ने पहरावर गांव स्थित 2009 में पंचायत द्वारा गौड़ ब्राह्मण संस्था को 33 साल के पट्टे पर दी गई जमीन को लेकर फैसला लेने की मांग की। हालांकि सीएम ने अपने संबोधन में दोनों मुद्दों का कोई जिक्र नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed