{"_id":"66c0c017d4116c1360050c7c","slug":"haryana-cm-make-tea-at-tea-stall-for-himself-and-others-in-rohtak-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: महम के पास खोखे पर रुके मुख्यमंत्री, खुद बनाकर पी चाय, औरों को भी पिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: महम के पास खोखे पर रुके मुख्यमंत्री, खुद बनाकर पी चाय, औरों को भी पिलाई
Sat, 17 Aug 2024 08:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक/महम (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक/महम (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 17 Aug 2024 08:51 PM IST
सार
मुख्यमंत्री नायब सैनी हांसी से चंडीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान उनका काफिला महम के गांव भैणी महाराजपुर में रुका। सीएम ने एक छोटी बच्ची के साथ फोटो भी खिंचवाया।
विज्ञापन
रोहतक में चाय बनाते सीएम नायब सैनी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को हांसी से चंडीगढ़ लौटते समय महम के गांव भैणी महाराजपुर के अड्डे पर रुके और खुद खोखे पर चाय बनाकर पी। इसके बाद काफिला 152डी के रास्ते चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
हांसी से मुख्यमंत्री नायब सैनी का काफिला शाम को 7 बजकर 25 मिनट पर भैणी महाराजपुर गांव के अड्डे पर पहुंचा, जहां गांव निवासी कृष्ण फोगाट के चाय के खोखे पर मुख्यमंत्री रुक गए। उन्होंने खुद चाय बनाकर पी। साथ ही दुकान पर मौजूद तीन लोगों को चाय पिलाई।
विज्ञापन
दुकानदार कृष्ण फोगाट व ग्रामीण जयभगवान शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों का हालचाल पूछा और सरकार का फीडबैक लिया। साथ एक ग्रामीण बच्ची के साथ मौके पर आया और मुख्यमंत्री के साथ बच्ची का फोटो उतरवाने की इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री ने पांच साल की बच्ची को गोद में लेकर फोटो खिंचवाई। 7 बजकर 37 पर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन