{"_id":"65fb03dc3af992c43206b701","slug":"haryana-chief-minister-nayab-singh-saini-against-hooda-father-and-son-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हुड्डा पिता-पुत्र के खिलाफ गरजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बोले- बाबू-बेटा पिछली बार भी यही बोलते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हुड्डा पिता-पुत्र के खिलाफ गरजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बोले- बाबू-बेटा पिछली बार भी यही बोलते थे
Wed, 20 Mar 2024 09:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 20 Mar 2024 09:12 PM IST
सार
सीएम सैनी ने कहा कि बाबू-बेटा पिछली बार भी यही बोलते थे कि रोहतक लोकसभा सीट की जीत से विधानसभा चुनाव में जीत तय होगी। लोकसभा चुनावों को लेकर सनसिटी स्थित प्रांतीय कार्यालय में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में वह पहुंचे थे।
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विस्तार
लोकसभा चुनाव का परिणाम हरियाणा की राजनीति तय करेगा। रोहतक सीट की जीत से विधानसभा में जीत तय होगी। बाबू-बेटा पिछली बार भी यही बोला करते थे। यह कहना है मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रोहतक आए नायब सिंह सैनी का। वह बुधवार को हुड्डा के गढ़ में आकर पिता-पुत्र के खिलाफ जमकर गरजे।
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम लोकसभा की सभी 10 सीटें बड़े अंतर से जीतेंगे। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में हरियाणा अहम भूमिका निभाएगा। वह बुधवार को लोकसभा चुनावों को लेकर सनसिटी स्थित प्रांतीय कार्यालय में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार व कार्यकाल सभी जानते हैं। गैस सिलिंडर तक के लिए लाइन लगानी पड़ती थी। प्रधानमंत्री ने यह लाइन समाप्त कर घर-घर गैस सिलिंडर पहुंचाए हैं। नौकरी व अन्य कार्यों को लेकर पारदर्शी व्यवस्था बनाई। पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस ऐसा कुछ नहीं कर पाई। कांग्रेस की सरकार आती है तो भ्रष्टाचार बढ़ेगा।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी की सरकार आती है तो विकास तेज होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां व मुख्यमंत्री के तौर नौ प्रदेश की सेवा करने वाले मनोहर लाल ने गुड गवर्नेंस में जबरदस्त काम किया है, इन्हें आगे बढ़ाना है। पीएम की नीति के तहत अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस मौके पर पूर्व सीएम मनोहर लाल, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक सुभाष बराला, चुनाव सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, मोहन बड़ौली आदि उपस्थित रहे।
नए प्रदेशाध्यक्ष के चेहरे को लेकर भी चर्चा
बैठक में लोकसभा सीटों पर जिताऊ उम्मीदवार उतारने पर जोर दिया गया, साथ ही नए प्रदेशाध्यक्ष के चेहरे को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि, पत्रकारों के सवाल करने पर सीएम ने इसे केंद्रीय नेतृत्व का मामला बताया। उन्होंने कहा कि सीएम चेहरा बदलना ओबीसी कार्ड खेलना नहीं है। पार्टी निर्णय लेती रहती है। अनिल विज से किसी तरह की नाराजगी नहीं है। वह पार्टी के वरिष्ठ व कर्मठ कार्यकर्ता हैं। वह अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। अंबाला में अक्सर उनसे मिलना होता है।
कार्यकर्ताओं के लिए मेरे दरवाजे हर समय खुले
इससे पूर्व पहली बार रोहतक पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जोरदार स्वागत किया गया। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए मेरे दरवाजे हर समय खुले हैं। वे आधी रात को भी अपने काम के लिए आ सकते हैं। कार्यकर्ता ही मेरे लिए सबकुछ हैं। इन्हीं वजह से इस मुकाम पर पहुंचा हूं। यही पार्टी और संगठन की भी असली ताकत है।