फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana budget is going to give social security and prosperity: Captain Abhimanyu

सामाजिक सुरक्षा और समृद्धि देने वाला है हरियाणा का बजट: कैप्टन अभिमन्यु

Sun, 05 Mar 2023 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 05 Mar 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Haryana budget is going to give social security and prosperity: Captain Abhimanyu
रोहतक।
विज्ञापन

हरियाणा का बजट सामाजिक सुरक्षा और समृद्धि देने वाला संतुलित बजट है। अमृतकाल के इस पहले बजट में भविष्य के हरियाणा का खाका खींचा गया है। इससे प्रदेश में उन्नति के द्वार खुलेंगे। बजट में ग्रामीण विकास पर काफी जोर दिया गया है। हरियाणा का यह बजट प्रधानमंत्री की नीतियों के अनुरूप गरीब समर्थक और अंत्योदय को प्रोत्साहित करने वाला है। यह पूरे हरियाणा के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। हरियाणा के सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। यह कहना है पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का। वे शनिवार को पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की शहीद मदनलाल धींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में हुई बैठक में बजट पर परिचर्चा में बोल रहे थे।
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में घरेलू उत्पाद की बढ़ोत्तरी दर्शाती है कि राज्य आर्थिक प्रगति के ठीक रास्ते पर चल रहा है। बजट की 31 प्रतिशत राशि पूंजीगत ढांचा के लिए रखी गई है। मुख्यमंत्री ने राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दिया है, ताकि राज्य की आर्थिक गति तेजी से बढ़े। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन 250 रुपये बढ़ाकर अब 2750 रुपये कर दी गई है। वहीं वृद्धावस्था पेंशन के लिए आय का दायरा मनोहर सरकार ने बढ़ाकर 3 लाख तक कर दिया है। 28 लाख परिवारों को चिरायु कार्ड से कवर किया गया है। इसके अलावा जिनकी वार्षिक आमदनी अब 1 लाख 80 से 3 लाख रुपये तक होगी उनको भी चिरायु कार्ड का लाभ मिलेगा। हरियाणा की सरकार के ये सारे कदम सोशल सिक्योरिटी की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि कृषि सेक्टर के लिए बजट में उठाए गए कदम सराहनीय है। बजट में 20 हजार एकड़ में प्राकृतिक खेती करने का उल्लेख किया गया है। इससे आने वाले समय में प्राकृतिक खेती में हरियाणा प्रगति करेगा। उन्होंने कहा कि जलभराव व लावण्य के कारण खराब हुई 1 लाख एकड़ भूमि में से 50 हजार एकड़ भूमि को सुधारने का लक्ष्य बजट में रखा गया है। यह किसानों को राहत देने वाला है। बजट में कौशल विकास पर भी ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश नांदल, डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया, सुरेंद्र बंसल एडवोकेट राजबाला चहल, रामचेत तायल, शमशेर खरक, सतीश आहूजा, राजेश भालोट, राजरानी शर्मा, डॉ. दिनेश घिलोड, रणबीर ढाका, सुनील आर्य, रमेश चेची, सत्य प्रकाश बिसला, सुरजीत जसिया, नवीन ढुल, राजकुमार सुनारियां, सरदार कुलविंदर सिक्का, उषा शर्मा, चेतना अरोड़ा, अनीता बुधवार, मीना अटकान, मीना वाल्मीकि, पूर्व चेयरमैन राजबीर आर्य वेदप्रकाश धवन, तरुण सन्नी शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed