फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: BJP leader and former minister Manish Grover accused of threatening SP, EC seeks answer

Haryana: भाजपा नेता पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर एसपी को धमकी देने का आरोप, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

Fri, 30 Aug 2024 12:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 30 Aug 2024 12:00 AM IST
सार

एडवोकेट कर्ण नारंग ने आयोग को शिकायत भेजी थी। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर बोले कि मैंने कोई धमकी नहीं दी है। पुलिस कांग्रेसियों की मदद कर रही है। डीसी बोले कि मामले की रिपोर्ट तैयार है। शुक्रवार को आयोग को भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
Haryana: BJP leader and former minister Manish Grover accused of threatening SP, EC seeks answer
धरने पर बैठे भाजपा नेता मनीष ग्रोवर। - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच रेलवे रोड पर हुए प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। आरोप है कि भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने एसपी आवास के बाहर धरने के दौरान एसपी हिमांशु गर्ग को एक माह बाद देख लेने की धमकी दी। आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार से 30 अगस्त को 11 बजे तक जवाब मांगा है। दूसरी तरफ पूर्व मंत्री ने धमकी देने की बात से इन्कार किया है।

विज्ञापन


एडवोकेट कर्ण नारंग ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था कि भाजपाइयों की ओर से चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद एसपी आवास के बाहर धरना दिया जा रहा है। पुलिस के साथ मारपीट की गई। पूर्व मंत्री पर दी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्होंने एसपी हिमांशु गर्ग को एक माह बाद देख लेने की धमकी दी। आयोग ने जिला निर्वाचन आयोग से मामले की जांच कर शुक्रवार तक रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


मैंने कोई धमकी नहीं दी, पुलिस कर रही कांग्रेसियों की मदद : ग्रोवर
भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि रेलवे रोड पर विधायक के बेटे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक दलित बहन को घेर लिया। पुलिस ने रात एक बजे तक सिटी थाने में बैठाकर रखा। न्याय मांगने के लिए प्रदर्शन किया तो पुलिस के सामने महिला से मारपीट की गई। एसपी आवास के बाहर जाकर न्याय मांगा तो एसपी ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने केवल यह कहा था कि एक माह बाद चुनाव आचार संहिता खत्म हो जाएगी, इसके बाद दलित बहन के मामले को देख लेंगे, एसपी को नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर शिकायत मिली थी। आयोग के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार को समय पर रिपोर्ट भेज दी जाएगी। -अजय कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed