फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: BJP first election management committee meeting will be held in Rohtak

Haryana: हुड्डा के गढ़ में भाजपा आज फूंकेगी लोकसभा का चुनावी बिगुल, होगी चुनाव प्रबंधन कमेटी की पहली बैठक

Mon, 29 Jan 2024 12:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 12:01 AM IST
सार

लोकसभा प्रभारी बिप्लब देब की अध्यक्षता में चुनाव प्रबंधन कमेटी की पहली बैठक होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल देर शाम रोहतक पहुंचे हैं, नायब सैनी के साथ चुनावी मंत्रणा की है। नायब सैनी बोले  कि फरवरी माह के आखिरी सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव आचार संहिता लग जाएगी।  

विज्ञापन
Haryana: BJP first election management committee meeting will be held in Rohtak
कैनाल रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक से भाजपा लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी। हरियाणा लोकसभा चुनाव के प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब सोमवार को चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय में लेंगे, साथ में प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। वहीं, रविवार शाम करीब 7:15 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक पहुंचे। कैनाल रेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


ओल्ड आईटीआई मैदान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने रविवार को अपने संबोधन में संकेत दिए कि लोकसभा चुनाव फरवरी के आखिरी सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव की आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं। प्रदेश अध्यक्ष के संकेत और पार्टी की सक्रियता से साफ है कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अभी से तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन


22 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने चुनाव प्रबंधन कमेटी की घोषणा की थी। इसमें चुनाव कार्यालय, कॉल सेंटर, कार्यालय प्रबंधन, अतिथि विभाग, मीडिया विभाग, मीडिया संपर्क, न्यायिक मामले व चुनाव आयोग संपर्क, साहित्य सामग्री निर्माण, साहित्य छपवाना, प्रचार सामग्री, प्रचार सामग्री वितरण, वाहन, प्रवास, विज्ञापन, वीडियो वैन, संसाधन, हिसाब-किताब, आंकड़े, दस्तावेज, घोषणा पत्र, आरोप पत्र, सोशल मीडिया व हाईटेक अभियान, डिजिटल विभाग, सांस्कृतिक, विशेष संपर्क, प्रवासी कार्यकर्ता व महिला अभियान के प्रमुख व सह प्रमुख की नियुक्ति की गई। बैठक में लोकसभा अनुसार पार्टी के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सभी 28 विभागों के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग से बनाए गए हैं लोकसभा प्रभारी व सह प्रभारी
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की सभी 10 लोकसभा के प्रभारी व सह प्रभारी की भी नियुक्ति की है। मुख्य चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक के बाद लोकसभा प्रभारी और सह प्रभारियों के साथ भी बैठक होगी

15 दिन में मिलेगा नया प्रदेश कार्यालय, राजीव गांधी स्टेडियम के पास बनकर तैयार
भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय राजीव गांधी स्टेडियम के पास बनकर तैयार हो गया है। बताया जा रहा है कि 15 दिन में पुराना कार्यालय नए कार्यालय में शिफ्ट हो जाएगा। नए कार्यालय को हाईटेक तरीके से बनाया गया है।


सुबह भिवानी रवाना होंगे मुख्यमंत्री, पैतृक गांव बनियानी जाने की संभावना
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 25 मिनट तक प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से चुनावी मंत्रणा की, साथ ही कैनाल रेस्ट हाउस में निवर्तमान मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व मेयर रेणु डाबला, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, रमेश भाटिया व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed