फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana assembly will be paperless till budget session: Vis Speaker

बजट सत्र तक पेपरलेस हो जाएगी हरियाणा विधानसभा : विस अध्यक्ष

Mon, 27 Sep 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Haryana assembly will be paperless till budget session: Vis Speaker
अगले साल बजट सत्र से पहले हरियाणा विधानसभा पूरी तरह पेपरलेस हो जाएगी। इससे जहां करोड़ों रुपये की बचत होगी, वहीं पर्यावरण का भी संरक्षण होगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सिंचाई विश्राम गृह में मीडिया से बातचीत में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राज्य सरकार 12 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है, केंद्र सरकार से भी आठ करोड़ जल्द आ जाएंगे। कंपनी को काम का टेंडर जारी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश ने सबसे पहले विधानसभा को पेपरलेस किया था। उनका कामकाज देखने के लिए एक कमेटी गठित की गई थी। जिसने हिमाचल विधानसभा का दौरा कर कामकाज का जायजा लिया, विधानसभा गैलरी में बैठकर भी कार्यशैली देखी। हरियाणा विधानसभा के स्टाफ को भी ट्रेनिंग के लिए वहां भेजा गया था। हिमाचल प्रदेश ने यह पहल की थी कि जिन विधायकों को आईटी का ज्ञान नहीं है, उन्हें एक साल के लिए हेल्पर दिए, विधायकों को ट्रेनिंग भी दी। हरियाणा में जो विधायक आईटी में कमजोर हैं, उन्हें हेल्पर और ट्रेनिंग दी जाएगी। स्पीकर गुप्ता ने कहा कि विधानसभा का कामकाज पेपरलेस होने से कामकाज तीव्र होगा और पारदर्शिता आएगी। कार्यवाही के लिए उपयोग किए जा रहे कागज की बचत होगी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

नए विधानसभा भवन के लिए मांगी जमीन
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि राज्य बनते वक्त विधानसभा के 17 सदस्य थे, फिर परिसीमन में 70 हो गए, आखिरी परिसीमन में 90 हो गए। अब 2025-26 में परिसीमन होना है, उसके बाद सदस्यों की संख्या 115 से 125 के बीच हो सकती है। जबकि, मौजूदा विधानसभा में 90 से ज्यादा सदस्यों के बैठने की जगह नहीं है। विधानसभा की विभिन्न कमेटियों के चेयरमैन और कार्यालय के लिए भी जगह नहीं है। बाकी विधानसभाओं में सबके लिए कमरे बने हैं। इसलिए नए विधानसभा भवन की सख्त जरूरत है। चंडीगढ़ गृह मंत्रालय के अधीन है और उन्होंने इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको आंदोलन का अधिकार है लेकिन वह शांतिपूर्वक होना चाहिए। अगर चुने गए विधायकों को अपने क्षेत्र के लोगों से मिलने उनके हलके में न जाने दिया जाए तो यह लोकतंत्र की हत्या है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, संदीप जोशी, रणबीर ढाका, तरुण सन्नी शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजेश भालौट, सोनिया अग्रवाल, सुरेंद्र माडू, धर्मवीर शर्मा, नागेंद्र शर्मा, सतीश ठेकेदार, हैप्पी जांगड़ा, अजय निझावन, कुलविंदर सिक्का, अशोक सहगल, डॉ. मदन गोयल, मनोज कुमार, वजीर नरवाल, इंद्रजीत मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed