फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: After the passing out parade, 1265 soldiers became part of Haryana Police

Haryana: पासिंग आउट परेड के बाद 1265 जवान बने हरियाणा पुलिस का अंग, सीएम ने ली परेड की सलामी

Wed, 24 Jul 2024 08:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 24 Jul 2024 08:15 PM IST
सार

हरियाणा के सीएम बोले कि जिस लगन से पुलिस में आए हैं, उसी जज्बे से जनता की सेवा करनी है। रोहतक के पीटीसी सुनारिया में बुधवार को पासिंग आउट परेड आयोजित हुई है। 

विज्ञापन
Haryana: After the passing out parade, 1265 soldiers became part of Haryana Police
शपथ लेते पुलिस के जवान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में पीटीसी सुनारिया में बुधवार को पासिंग आउट परेड के बाद 1265 जवान हरियाणा पुलिस का अंग बन गए। सीएम नायब सैनी ने हरियाणा पुलिस के 90वें बैच के पासिंग आउट परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार की पारदर्शी व्यवस्था से 1265 जवानों ने अपनी मेहनत से नौकरी पाई है।

विज्ञापन


यह क्षण जवानों के लिए बेहद गौरवान्वित करने वाला है।उन्होंने जवानाें से कहा कि काम के साथ-साथ उनको जनता के बीच अपने व्यवहार को भी अच्छा रखना है। वे जिस मेहनत और लगन से पुलिस सेवा में आए हैं, उसी जज्बे से अब उनको जनता की सेवा करनी है।
विज्ञापन


सीएम नायब सैनी ने पीटीसी सुनारिया में पासिंग आउट परेड में कहा कि ये सभी जवान आज मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। इनसे हरियाणा में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। कहा, भाजपा सरकार में सिपाही से लेकर एसडीएम भर्ती तक पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से हो रही है। अब पर्ची-खर्ची से नौकरी नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीर-गरीब के लिए एक ही नियम हैं। प्रदेश में पौने दस साल में निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था से 1.32 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी सुरक्षा और सेवा भाव के साथ अपनी ड्यूटी करेंगे तो जनता को न्याय मिल सकेगा। पुलिस सेवा की ड्यूटी काफी चुनौतीपूर्ण होती है। इसे केवल नौकरी न समझें, बल्कि समाज और देश सेवा मानकर लगन और मेहनत से अपना कर्तव्य पूरा करें। कहा कि आज ऐसे जवानों के बीच आया हूं जो देश सेवा के लिए तैयार किए गए हैं।

जवानों में 101 खिलाड़ी भी शामिल
सीएम नायब ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए 1265 जवानों में 101 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनको पुलिस में भर्ती किया गया है। इसलिए खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। ताकि, देश-विदेश में हरियाणा का नाम रोशन हो सके।


अब 5 मिनट में मदद के लिए पहुंच रही पुलिस
एक समय वह भी था जब किसी को मदद की दरकार होती थी तो 16 मिनट में पुलिस पहुंचती थी। लेकिन, अब वही पुलिस पांच मिनट में पहुंच रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय को और कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डायल 112 पर अब तक 30 लाख कॉल आ चुकी हैं। इनमें से 95 फीसदी लोग अपनी कॉल के बाद संतुष्ट हैं। अब हरियाणा पुलिस ने व्हाट्सअप पर भी इस सेवा को शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed