फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Harvest crops carefully

Rohtak News: फसलों की कटाई को ध्यानपूर्वक करवाएं

Thu, 18 Apr 2024 05:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Harvest crops carefully
रोहतक। अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने बुधवार को शिमली गांव में फसल कटाई प्रयोगों का निरीक्षण किया। कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को रबी सीजन की फसल कटाई का काम ध्यानपूर्वक करवाने के निर्देश दिए। साथ ही इसी आधार पर प्रत्येक गांव की औसत पैदावार तय होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि फसल कटाई प्रयोग के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की जिले के सभी गांवों में ड्यूटी लगाई गई है। इनके जरिए प्रत्येक गांव में गेहूं, चना, जौ व सरसों के लिए चार-चार फसल कटाई प्रयोग किए जाने हैं। आंकड़ों में शुद्धता लाने के उद्देश्य से ही यह कार्य को किया जा रहा है। फसल कटाई प्रयोगों के आधार पर ही जिला की औसत पैदावार निकाली जाएगी। शिमली में एडीओ जय सिंह का गेहूं का फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण कृषि विभाग के सहायक सांख्यिकी अधिकारी विनोद हुड्डा और बीमा कंपनी से जिला प्रबंधक सुनील भारती ने नेतृत्व किया। मौके पर खेतों में जाकर फसल कटाई के दौरान निरीक्षण किया गया। इस मौके पर कृषि विभाग रोहतक से सांख्यिकी सहायक विकास कुमार और फसल बीमा कंपनी से विजयदीप, सुनील भारती, सोनू, मंजू और किसान प्रवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed