फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hariyanvi to bring 50 percent medal in Japan Olympics: Deputy Chief Minister

जापान ओलंपिक में 50 प्रतिशत मेडल हरियाणवी लाएं : उपमुख्यमंत्री

Mon, 02 Nov 2020 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hariyanvi to bring 50 percent medal in Japan Olympics: Deputy Chief Minister
हरियाणा ने पिछले 55 वर्षों में बुलंदियों को छुआ हैं। नए मुकाम हासिल किए हैं। एक समय था, जब पंजाब का नाम खेलों में सबसे आगे था। वर्तमान में हरियाणा ऐसा प्रदेश है, जिनसे देश को ओलंपिक में 33 प्रतिशत पदक दिलाएं हैं। आने वाले जापान ओलंपिक में 50 प्रतिशत मेडल देश में हरियाणा आएं, यह प्रयास रहेगा। खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार पहली बार खिलाड़ियों को ओलंपिक से पहले अभ्यास व उपकरण खरीदने के लिए राशि दे रही है। यह कहना है प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का। वे रविवार को राजीव गांधी खेल परिसर में हरियाणा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के गठन के बाद से अब तक हरियाणा ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है। सभी सरकारों ने प्रदेश के विकास को नई दिशा दी है। प्रदेश सरकार का आगामी चार वर्ष में हरियाणा के विकास एवं उन्नति को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का प्रयास रहेगा। सरकार ने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाई है। भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। राजस्व विभाग में सिंगल विंडो शुरू करना इसकी का हिस्सा है। बल्लभगढ़ में हुई लड़की की हत्या पर उन्होंने कहा कि यह घटना निंदनीय है। प्रदेश सरकार ने इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। दस दिन में पुलिस को चालान पेश करने के निर्देश दिए हैं। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसवाईएल नहर के पानी को हरियाणा में लाने की दिशा में सरकार सार्थक प्रयास कर रही है। यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इस समस्या के समाधान को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर चुुका हूं। सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों को किसान हित में बताते हुए कहा कि मंडी व्यवस्था जारी है। प्रदेश में किसानों की छह फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। इस मौके पर मेयर मनमोहन गायेल, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा, उपमंडलाधीश राकेश कुमार सैनी, नगराधीश सुरेंद्र सिंह, पुलिस उपाधिक्षक महेश कुमार, जेजेपी जिलाध्यक्ष बलवान सुहाग, डॉ. सतीश त्यागी, राजेश सैनी, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, डॉ. संदीप हुड्डा, हरज्ञान मोखरा, बीजेएमवाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर शर्मा, मंडलाध्यक्ष रवि खन्ना, भाजपा मंडलाध्यक्ष अशोक सहगल, मंजीत देशवाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र धनखड़, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी लाजवंति समेत खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी, कोच, डीपीई, पीटीआई एवं प्रतिभागी खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed