फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Happy cards are not being made due to the code of conduct, registration work is also stuck

Rohtak News: आचार संहिता के चलते नहीं बन रहे हैप्पी कार्ड, पंजीकरण का कार्य भी अटका

Sun, 22 Sep 2024 06:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 22 Sep 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Happy cards are not being made due to the code of conduct, registration work is also stuck
21सीटीके28..रोडवेज बस अड्डा। संवाद
रोहतक। रोडवेज निदेशालय ने विधानसभा चुनाव के चलते नए हैप्पी कार्ड बनाने का काम बंद कर दिया है। हैप्पी कार्ड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी बंद है। विधानसभा चुनाव के बाद नए कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में अब तक हैप्पी कार्ड के लिए करीब 40 हजार पंजीकरण करवाए गए हैं। इनमें से 24,768 कार्ड जिला मुख्यालय पहुंच चुके हैं। इनमें से भी 20,240 कार्ड वितरित हो चुके हैं, जबकि 1400 कार्ड अभी वितरित किए जाने बाकी हैं। लगभग 12 हजार पंजीकरण के कार्ड अभी आने बाकी हैं। मुख्यालय की तरफ से नए कार्ड फिलहाल नहीं बनाए जा रहे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तरफ से मार्च 2004 में अंत्योदय परिवारों के लोगों के लिए एक हजार किलोमीटर तक का निशुल्क सफर करने के लिए हैप्पी कार्ड योजना को शुरू किया गया था। आचार संहिता लागू होने के कारण नए कार्ड अभी बन नहीं रहे हैं। फिलहाल पहले बनाए जा चुके हैप्पी कार्ड ही वितरित किए जा रहे हैं। 26 जुलाई के बाद जिन्होंने पंजीकरण करवाया है, उन सभी के हैप्पी कार्ड चुनाव के बाद बनने की संभावना है। रोडवेज ने हैप्पी कार्ड वितरण के लिए जिले में चार सेंटर बनाए हैं। जिले में कलानौर, लाखनमाजरा, महम और सांपला में हैप्पी कार्ड वितरित करने के लिए डेस्क बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैप्पी कार्ड के लिए लगते हैं 50 रुपये
हैप्पी कार्ड लेने के लिए सेंटर पर कार्ड के चार्ज के रूप में 50 रुपए चुकाने पड़ते हैं। इसके बाद कार्ड पर वन टाइम पासवर्ड भेजकर कार्ड एक्टिवेट किया जाता है। इसके बाद ही यात्री हरियाणा रोडवेज में सफर कर पाते हैं।

-----
15 अगस्त से ही हैप्पी कार्ड वितरण की प्रक्रिया मुख्यालय के आदेश पर बंद कर दी गई थी। चुनाव के चलते यह प्रक्रिया बंद पड़ी है। चुनाव के बाद इस प्रक्रिया को दोबारा से चालू कर दिया जाएगा ताकि अन्य बचे लोगों को भी यह कार्ड उपलब्ध हो सके।
कुलदीप कुमार, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed