फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Happy Anniversary my brother-in-law, your love was successful

हैप्पी एनिवर्सरी मेरे भाई-भाभी, तुम्हारा प्यार सफल हुआ

Mon, 15 Feb 2021 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Happy Anniversary my brother-in-law, your love was successful
Happy Anniversary my brother-in-law, your love was successful
रोहतक। ठीक आठ साल पहले 14 फरवरी 2013 के दिन जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड में जान गंवाने वाले कोच मनोज मलिक व उनकी पत्नी साक्षी मलिक शादी के बंधन में बंधे थे। दो दिन पहले दोनों की जान ले ली गई। रविवार को भी हादसे से सदमे में परिवार उबर नहीं पाया। भाई व भाभी की हत्या से आहत बहन ने रविवार को फेसबुक पर पोस्ट की, हैप्पी एनिवर्सरी मेरे भाई-भाभी, तुम्हारा प्यार सफल हुआ, साथ में चले गए, वी विल मिस यू... इसके बाद बहन ने रोने के इमॉजी डाले हुए हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मनोज मलिक और साक्षी मलिक ने अपने प्यार को परिवार की सहमति से शादी की डोर में बांधा था। हर सालगिरह पर पूरा परिवार एक साथ मिलकर खुशी-खुशी पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित करते थे। तीन साल का बेटा सरताज है। जोकि इस समय अपनी जिंदगी की जंग पीजीआईएमएस के पीकू वार्ड में लड़ रहा है। विधाता के अलावा किसी को नहीं पता था कि जिस माह में दोनों अपनी आठवीं सालगिरह की तैयारियां कर रहे थे, वे सालगिरह से दो दिन पहले इस दुनिया को अलविदा कह जाएंगे। भाई-भाभी की हत्या के बाद से दुखी बहन ने दोनों को मुबारकबाद दी। इसके अलावा भी कई अन्य पोस्ट डाली है। सरताज की फोटो डालते हुए उसने आरोपी के लिए कहा है...इस मासूम को तो छोड़ देता।
विज्ञापन

सुखविंदर को फेसबुक पर मिल रहीं बददुआएं, आरोपी का अकाउंट लॉक
आरोपी सुखविंदर को सार्वजनिक तौर पर उसकी फेसबुक पर जुड़े मित्र बददुआएं दे रहे हैं। हालांकि आरोपी ने फेसबुक प्रोफाइल पर लॉक कर रखी है। मगर उसकी फेसबुक पर जुड़े मित्रों को यह सब पोस्ट दिखाई दे रही है। जोकि इन सब का स्क्रीन शॉट लेकर वायरल करने में बिल्कुल भी झिझक नहीं रहे हैं। उनका मानना है कि इस तरह के जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी को समाज माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी जताया शोक
पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी सोशल मीडिया पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि रोहतक में जाट कॉलेज अखाड़े में खिलाड़ियों के हुए जघन्य हत्याकांड से समस्त खेल जगत को कठोर आघात पहुंचा है। आपसी मतभेदों के कारण खिलाड़ियों के कत्ल और एक ढाई साल के नन्हे मासूम पर निर्मम हमला बेहद गलत और निंदनीय कृत्य है। ईश्वर सभी मृतकों के परिवारजनों को हिम्मत और साहस दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed