फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Happiness Day in MDU today

Rohtak News: एमडीयू में हैप्पीनेस डे आज

Tue, 19 Mar 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 19 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Happiness Day in MDU today
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के हैप्पीट्यूड लेबोरेट्री के तत्वावधान में 20 मार्च को इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर प्रो. वंदना शर्मा (पंजाबी विवि, पटियाला)- परसुयट ऑफ हैप्पीनेस: अनलॉकिंग जॉय इन एवरीडे लाइफ विषय पर इंटेरेक्टिव पब्लिक टॉक देंगी। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे। साथ ही, एफडीसी लॉन व हैप्पीनेस पार्क में हैप्पीनेस कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। हैप्पीट्यूड लैबोरेट्री की प्रभारी प्रोफेसर डाॅ. अंजलि मलिक व डाॅ. दीप्ति हुड्डा इस कार्यक्रम का संयोजन कर रही हैं। डीन, स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय इस कार्यक्रम को प्रायोजित कर रहा है। मनोविज्ञान विभाग की सहभागिता से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

------

एमडीयू में आज और कल लुभाएगा जायका
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित किए जा रहे रंग महोत्सव के तहत रंग व्यंजन इवेंट का आयोजन 20-21 मार्च को किया जाएगा। रंग व्यंजन इवेंट के संयोजक एवं इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने बताया कि 20 मार्च को पिंड दा स्वाद, शुद्धो सात्विक बंगला भोज, रसोई रजवाड़ा, वेज नागा निर्वाण, मालवा मसाला, बेक बाजार व सात्विक शक्ति थीम आधारित पकवानों की धूम रहेगी। 21 मार्च को विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों व संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए भारतीय लोक पकवान थीम पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। टैगोर सभागार के पार्किंग स्पेस में इस इवेंट का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम छात्र कल्याण कार्यालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा रंग महोत्सव के संयोजक है।
विज्ञापन

------



एमडीयू में एसएसबी गाइडेंस कार्यक्रम एक अप्रैल से
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के छात्र कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में संचालित यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट फॉर ऑल सर्विसेज एक से 20 अप्रैल तक सॉफ्ट स्किल्स एंड एसएसबी गाइडेंस प्रोग्राम के आठवें बैच का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना निदेशक प्रो. शालिनी सिंह ने बताया कि इस एसएसबी गाइडेंस प्रोग्राम में एडमिशन लेने के इच्छुक एमडीयू के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स तथा संबद्ध महाविद्यालयों के वर्तमान एवं पूर्व विद्यार्थी एक अप्रैल तक तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए एक्टिविटी सेंटर स्थित यूथ सेंटर कार्यालय में विजिट कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए परियोजना सहायक संदीप कुमार से मोबाइल नंबर- 8816079775 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed