फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Handmade items captivated everyone at the Model School.

Rohtak News: मॉडल स्कूल में हस्तनिर्मित वस्तुओं ने मोहा सबका मन

Mon, 13 Oct 2025 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 13 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Handmade items captivated everyone at the Model School.
21 आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में दिवाली मेले के दौरान स्टॉल पर हस्त निर्मित वस्तुओं को देखते
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में रविवार को दिवाली मेले का आयोजन हुआ। मेले में विद्यार्थियों ने हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी व स्टॉल लगाई। कलात्मक प्रदर्शनी व विभिन्न खेलों का सभी ने आनंद लिया।
सांस्कृतिक टीम ने सभी खेलों के बारे में दर्शकों को बताया। साथ ही डफली की थाप पर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए। प्रदर्शनी में गो ग्रीन के माध्यम से पौधों को मित्र बनाने का संदेश भी दिया गया। वहीं, हस्त -निर्मित वस्तुओं ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष व उपायुक्त सचिन गुप्ता व उपाध्यक्ष रामअवतार गुप्ता ने दिवाली मेले हस्त निर्मित वस्तुओं का प्रयोग करने का संदेश दिया गया। साथ ही प्रदूषण मुक्त दिवाली पर बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष अतिथि एसडीएम आशीष कुमार ने लक्की ड्रा निकाले। प्राचार्य डॉ. अरुणा तनेजा ने कहा कि इस प्रकार के मेले त्योहारों को मिलजुल कर मनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर प्रबंधन समिति सदस्य ईश्वर सिंघल, बचन राम अरोड़ा, पवन अहूजा, रामनिवास हुड्डा, हिमांशु ग्रोवर, समाज सेवी राजेश जैन, मॉडल स्कूल की उपप्राचार्य आशिता भांबरी उपस्थित रहे।
-------
दिवाली पर मेले के माध्यम से उन्होंने अधिक सामान हाथ से बनाना सीखा है। दीया और अन्य सजावटी सामान को प्रदर्शनी में लगाकर बेचा भी है। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य कौशल का विकास का करना है। - आरना, छात्रा।
-------
मेरे और मेरे सहपाठियों ने हाथ से दीये और दीये स्टैंड बनाए हैं। दीयों को प्राकृतिक रूप से तैयार कर एक आकर्षक ढांचा दिया है। दर्शकों को स्वयं हस्त निर्मित वस्तुओं के प्रयोग का आह्वान किया है। - लाम्या, छात्रा।

21 आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में दिवाली मेले के दौरान स्टॉल पर हस्त निर्मित वस्तुओं को देखते

21 आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में दिवाली मेले के दौरान स्टॉल पर हस्त निर्मित वस्तुओं को देखते

21 आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में दिवाली मेले के दौरान स्टॉल पर हस्त निर्मित वस्तुओं को देखते

21 आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में दिवाली मेले के दौरान स्टॉल पर हस्त निर्मित वस्तुओं को देखते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed