फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hand-woven Kanjeevaram sarees are a craze among women, priced at Rs 12,000.

Rohtak News: महिलाओं में हाथ से बनी कांजीवरम साड़ी का क्रेज, कीमत 12 हजार रुपये

Sat, 27 Sep 2025 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Hand-woven Kanjeevaram sarees are a craze among women, priced at Rs 12,000.
06 - रोहतक में शुक्रवार को रेलवे रोड ​स्थित दुकान पर साड़ी देखते ग्राहक। संवाद
रोहतक। नवरात्र के अवरस पर पारंपरिक परिधानों की चमक फिर बाजार में लौट आई है। खास तौर पर हाथ से बनी कांजीवरम साड़ी की मांग बढ़ गई है। खरीदार मंदिरों और त्योहारों के लिए इन रेशमी साड़ियों को पसंद कर रहे हैं। रंग बिरंगे डिजाइन, शुद्ध रेशम और हस्तकला की बारीक कारीगरी ने दुकानदारों में रौनक बढ़ा दी है। गरबा व डांडिया के लिए महिलाएं इन खास साड़ियों को खूब पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

बाजार में इस समय बनारसी, जीमीचु फैब्रिक, ऑर्गेंजा, शिमर फैब्रिक की साड़ियों की डिमांड में उछाल आया है। बाजार में सामान्य वर्ग के लिए ये साड़ियां 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक उपलब्ध है।
विज्ञापन

वहीं, बाजार में हाथ से बनी साड़ियां ग्राहकों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। बाजार में हाथ से बनी साड़ियों में कांजीवरम, कलमकारी, टीशू फैब्रिक, चीनोन प्रकार की की साड़ियां उपलब्ध हैं। कोलकाता में हाथ से बनी कांजीवरम साड़ी की कीमत करीब 12 हजार है। बाजार में 60 हजार तक भी यह साड़ियां मिल रही हैं। विक्रेताओं ने बताया कि जीएसटी का ग्राहकों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साड़ी विक्रेता अशोक तायल ने बताया कि नवरात्र के बाद से ही कपड़ा बाजार में उछाल आया है। साल में त्योहारों का इंतजार रहता है। उनके पास कोलकाता में हाथ से बनी फैब्रिक साड़ियां उपलब्ध हैं जो काफि पसंद की जा रही हैं।

विक्रेता अंशु ने बताया कि इस समय सामान्य वर्ग की साड़ियों की डिमांड में तेजी आई है। बाजारों में यह साड़ियां करीब 2500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक के मूल्य में बिक रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed