फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Had lost money in betting, person who stole cash and jewelery caught

Rohtak News: सट्टे में हार गया था रुपये, नकदी-जेवर चुराने वाला काबू

Fri, 02 May 2025 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Had lost money in betting, person who stole cash and jewelery caught
रोहतक। गरनावठी गांव में घर की अलमारी का ताला तोड़कर 70 हजार की नकदी और जेवरात चोरी करने आरोप पीड़ित के भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी सट्टे में रकम हार गया था और उसी के लिए चोरी की थी। गरनावठी निवासी विवेक ने पुलिस को बताया था कि वह दोनों भाई बुधवार रात कमरे में तूड़ा भर रहे थे। रात में थकने के कारण सो गए थे और उनकी अलमारी का ताला तोड़कर चोर 70 हजार की नकदी और जेवर चुराकर ले गए। पुलिस ने जांच की तो उसमें विवेक के भाई विशाल की भूमिका संदिग्ध पाई गई। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच बता दिया। उसने कबूल किया वह सट्टे में रुपये हार गया था और उसी की भरपाई के लिए उसने घर में चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चुराए हुए गहने भी बरामद कर लिए। हालांकि, 70 हजार रुपये को भी सट्टे में हार गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed