फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gynecology ward will be shifted to the new building of civil hospital

Rohtak News: नागरिक अस्पताल के नए भवन में शिफ्ट होगा गायनी वार्ड

Wed, 03 Sep 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 03 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gynecology ward will be shifted to the new building of civil hospital
02जेएनडी10: नागरिक अस्पताल के आई वार्ड में शुरू किया गया निर्माण कार्य जहां पर गायनी की ओपीडी श
जींद। नागरिक अस्पताल में गर्भवतियों की सुविधा के लिए गायनी वार्ड को पुराने भवन से नए भवन के भूतल पर शिफ्ट किया जाएगा। अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक गर्भवती जांच के लिए आती हैं जिन्हें डिलीवरी और अल्ट्रासाउंड को लिए नए भवन में भेजा जाता था। अब गर्भवतियों को सारी सुविधा एक ही छत के निचे मिल जाएगी।
विज्ञापन

काफी समय से नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में गायनी वार्ड चल रहा था। अब तक डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं की पहले पुराने भवन में जांच होती थी। इसके बाद इनको नए भवन में डिलीवरी के लिए भेजा जाता था। महिलाओं को यहां पर चक्कर काटने में परेशानी भी होती थी। वहीं अब नए भवन में गर्भवतियों को एक ही जगह सभी सुविधाएं होने से परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने पुराने भवन से गायनी वार्ड को नए में शिफ्ट करने का निर्णय लिया। इसको लेकर अस्पताल के पुराने भवन से गायनी का सामान भी नए में शिफ्ट करवाना शुरू कर दिया। इसी भवन के प्रथम तल पर डिलीवरी वार्ड व जच्चा बच्चा वार्ड चल रहा है। आगामी तीन से चार दिन में यहां पर सभी तरह की गायनी की सुविधाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 10 डिलीवरी होती हैं
नागरिक अस्पताल में रोजाना 200 से अधिक गर्भवती जांच के लिए आती हैं। वहीं लगभग 10 डिलीवरी भी होती हैं। अब तक यह निजी अस्पताल में अनुबंध पर चल रही व्यवस्था पर निर्भर था लेकिन अब नागरिक अस्पताल के नए भवन में ही इन महिलाओं का अल्ट्रासाउंड शुरू किया गया है। एक ही स्थान पर महिलाओं को सभी तरह की सुविधाएं देने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया।

वर्जन
महिलाओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए गायनी की ओपीडी को नए भवन में शुरू करवाया गया है। यहां पर डिलीवरी व अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी चल रही है। महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न रहे। इसको देखते हुए महिलाओं की ओपीडी नए भवन में शिफ्ट करवाई जा रही है।
--डॉ. सुमन कोहली, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed