फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gurukul teaches the art of living: Prabodh

गुरुकुल जीवन जीने की कला सिखाते हैं : प्रबोध

Mon, 12 Feb 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 12 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Gurukul teaches the art of living: Prabodh
11सीटीके17..दक्षिण अफ्रीका आर्य समाज के कोषाध्यक्ष प्रबोध वेदालंकार के रोहतक पहुंचने पर स्वागत
रोहतक। आर्य समाज दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधि मंडल रविवार को रोहतक आया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश, सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश उनको लेने पहुंचे। आर्य प्रतिनिधि सभा दक्षिण अफ्रीका के कोषाध्यक्ष प्रबोध वेदालंकार, विक्रम, राजीव, रीटा वेदालंकार, कृति, चंद्रिका आदि का स्वागत किया गया। रोहतक पहुंचने पर बेटी-बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या, संयोजक प्रवेश आर्या ने भी स्वागत किया। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल गुरुकुल लाड़ोत पहुंचा। जहां आचार्य हरिदत्त, आचार्य नंदलाल के साथ गुरुकुल का भ्रमण किया। प्रबोध वेदालंकार ने कहा कि गुरुकुल जीवन जीने की कला सिखाते हैं। पिता जी गुरुकुल कांगड़ी में पढ़ने के बाद दक्षिण अफ्रीका गए। उन्होंने वहां हिंदी शिक्षा संघ की स्थापना की। इस समय लगभग आठ दर्जन से ज्यादा पुरोहित वैदिक धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
विज्ञापन

आर्य समाज सेवा और धर्म दोनों क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। आर्य अनाथालय के माध्यम से हम दक्षिण अफ्रीका में बड़ा कार्य कर रहे हैं। आर्य समाज ने नेल्सन मंडेला के साथ मिलकर भी वहां की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आचार्य नंदलाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। गुरुकुल के बाद महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय को देखने पहुंचे। वहां पर चौधरी मातूराम यज्ञशाल देखकर अभिभूत हुए। सुनीता मल्हान ने विश्वविद्यालय का दौरा करवाया। जय जवान-जय किसान चौक पर भी पहुंचे। यहां से आर्य समाज फरमाना में आर्य समाज के अधिकारियों ने ओम पट्टी पहनाकर स्वागत किया। यज्ञ में आहुति डालने के बाद बहन प्रवेश आर्या ने प्रवचन किया। प्रबोध वेदालंकार ने सभी का आभार प्रकट किया। आर्य समाज फरमाना के पूर्व प्रधान नफेसिंह, वर्तमान प्रधान जयपाल आर्य, मंत्री राजेश आर्य, सतबीर आर्य आदि उपस्थित रहे। सोमवार को स्वामी इंद्रवेश में विद्यापीठ आश्रम में पहुंचेगे प्रबोध वेदालंकार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed