फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   guru parve orgainzed in rohtak

‘सतगुरु नानक प्रगटया, मिटी धुंध जग....

Wed, 25 Nov 2015 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 25 Nov 2015 02:46 AM IST
विज्ञापन
guru parve orgainzed in rohtak
सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव के 547वें प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या
विज्ञापन
पर सेवादारों ने नगर कीर्तन निकाला। मंगलवार को दोपहर एक बजे, माता दरवाजा स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब से गुरुग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकला। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से नगर कीर्तन के निकलने पर सेवादारों ने फूलों से स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह प्रसाद के स्टाल भी लगाए गए।

‘सतगुरु नानक प्रगटया, मिटी धुंध जग चाणण होया’... जैसे गुरु के भजनों और बोले सो निहाल सत श्री अकाल... के जयकारों से शहर गूंज उठा। नगर कीर्तन माता दरवाजा से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, कच्चा बेरी रोड, भिवानी स्टैंड, किला रोड, शांतमई चौक, गोहाना अड्डा, निरंकारी मार्केट, बड़ा बाजार से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचा। नगर कीर्तन के दौरान गतका पार्टियों ने अपने करतबों से लोगों को हैरान कर दिया। कोई नुकीली कीलों पर लेटा तो किसी ने आंखों पर पट्टी बांधकर नारियल फोड़ा।

सेवादारों ने चलाया विशेष अभियान
नगर कीर्तन में सेवादारों ने शहर की सड़कों पर विशेष अभियान भी चलाया। जगह-जगह लगे स्टाल के दौरान जो भी गंदगी हुई, सेवादारों ने उसकी सफाई की।
 
आज सजेगा दीवान
गुरुनानक देव के 547वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा बंगला साहिब में शाम को विशेष दीवान सजेगा। इस दौरान लंगर भी लगाया जाएगा। इसी के साथ शहर के सभी गुरुद्वारों में अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा और कीर्तन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed