Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   gunshot rang out from an upstairs room two hours before his death, MP’s PSO had said this to a friend

नीचे चल रहा था संगीत: ऊपर के कमरे से आई गोली की आवाज, सांसद के पीएसओ ने मौत से दो घंटे पहले दोस्त से कहा था...

Fri, 20 Nov 2026 10:03 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 20 Nov 2026 10:03 AM IST
सार

प्रदीप के परिवार में पत्नी रीना के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। बेटी हिमांशी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं जबकि बेटा हर्षित 12वीं कक्षा का छात्र हैं। घर के साथ ही परिवार में दादा के भाई के घर बुआ सुरेश भात न्योतने आई हुई थीं। अचानक हुए हादसे से खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
gunshot rang out from an upstairs room two hours before his death, MP’s PSO had said this to a friend
सांसद दीपेंद्र हुड्डा के पीएसओ प्रदीप कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के सबसे बड़े गांव मोखरा में बुधवार शाम संगीत समारोह उस समय चीख-पुकार में तब्दील हो गया, जब सांसद दीपेंद्र हुड्डा के पीएसओ प्रदीप मलिक की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। परिजन व पुलिस मौत को हादसा मान रहे हैं। मरने से दो घंटे पहले ही प्रदीप ने अपने दोस्त सतीश से कहा था कि वह वीरवार को गेहूं की बिजाई करने खेत में जाएंगे। किसी तरह के तनाव में नहीं लग रहा था।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। 2002 में चौटाला सरकार के कार्यकाल में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए थे। बड़े भाई राजेश मलिक रोडवेज में कंडक्टर हैं तो मंझले संदीप मलिक खेतीबाड़ी करते हैं। झज्जर में ड्यूटी के बाद उन्हें 2006 से हुड्डा परिवार की सुरक्षा टीम में कमांडो के तौर पर शामिल किया गया था। वे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा की सुरक्षा में रहे तो फिर सांसद दीपेंद्र के पीएसओ बनाए गए।
विज्ञापन


प्रदीप की पत्नी रीना ने पुलिस बताया कि बुधवार को प्रदीप दो दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे। चचेरे भाई आनंद के मकान में बुआ सुरेश देवी के भात न्योतने आने के कारण संगीत कार्यक्रम चल रहा था। ऊपर प्रदीप अपने कमरे में हर बार की तरह सर्विस रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर ऊपर गए तो प्रदीप बेड पर गिरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप के दोस्त सतीश ने बताया कि जब भी प्रदीप ड्यूटी के बाद गांव में आते तो दोस्तों को फोन जरूर करते थे। बुधवार शाम को उनसे भी बात हुई। बोल रहे थे दो दिन की छुट्टी लेकर आया हूं। वीरवार को खेत में गेहूं की बिजाई शुरू करेंगे। किसी तरह के तनाव में नहीं लग रहे थे।

Trending Videos

बेटी करती हैं नर्सिंग की पढ़ाई, बेटा 12वीं का छात्र

प्रदीप के परिवार में पत्नी रीना के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। बेटी हिमांशी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं जबकि बेटा हर्षित 12वीं कक्षा का छात्र हैं। घर के साथ ही परिवार में दादा के भाई के घर बुआ सुरेश भात न्योतने आई हुई थीं। अचानक हुए हादसे से खुशियां मातम में बदल गईं।

बेड पर पड़ा था सर्विस रिवॉल्वर, एक ही गोली थी अंदर

सूचना मिलने पर बहुअकबरपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम की एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंचीं। जांच के दौरान बेड पर पड़े तकियों और बेडशीट पर खून के निशान मिले। फर्श पर भी खून बिखरा हुआ था। बेड पर रिवॉल्वर की लैनयार्ड (डोरी) भी मिली जबकि मोबाइल बेड के पीछे पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। जांच में पुलिस को रिवॉल्वर में कोई गोली नहीं मिली। बाकी पांच गोलियां मैगजीन के अंदर ही थीं। इससे साफ है कि जिस गोली से प्रदीप की मौत हुई, वही गोली रिवॉल्वर में थी।

अधिकारी के अनुसार
प्रदीप ड्यूटी से घर लौटने के बाद अक्सर सर्विस रिवॉल्वर साफ करते थे। शुरुआती जांच में सफाई के दौरान गोली चलने की बात सामने आई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ाएगी। -जसबीर सिंह, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed