फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gulab Singh Dimana became the sixth head of Jat educational institution

Rohtak News: गुलाब सिंह दिमाना बने जाट शिक्षण संस्था के छठे प्रधान

Sun, 23 Jun 2024 10:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Gulab Singh Dimana became the sixth head of Jat educational institution
23सीटीके22...जाट शिक्षण संस्था की गवर्निंग बॉडी के चुनाव में गुलाब सिंह दिमाना के जीतने के बाद
रोहतक। जाट शिक्षण संस्थान की गवर्निंग बॉडी के चुनाव रविवार को सम्पन्न हो गए। गुलाब सिंह दिमाना के रूप में जाट शिक्षण संस्था को छठवां प्रधान मिला। गुलाब सिंह को 33 वोट मिले। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश कुमार को 23 वोट मिले। मातूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में चुनाव अधिकारी एडीसी वैशाली सिंह की ओर से परिणाम जारी करने के बाद विजेता प्रत्याशी के समर्थक झूम उठे। गाजे-बाजे के साथ समर्थकों ने गुलाब सिंह का विजयी जुलूस निकाला।
विज्ञापन

रविवार सुबह नौ बजे जाट संस्था की गवर्निंग बॉडी के चुनाव शुरू हुए। कॉलेजियम के 105 सदस्यों ने दोपहर एक बजे तक ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। यह प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक चलनी थी। पहले मतदान होने से मतगणना जल्दी शुरू हो गई। दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव अधिकारी ने मतगणना का परिणाम जारी किया। इसमें गुलाब सिंह दिमाना को विजयी घोषित किया गया। उन्हें जीत का प्रमाण-पत्र भी जारी किया गया।
विज्ञापन

सुधीर बने कोषाध्यक्ष
उपप्रधान व सचिव भी प्रधान पैनल से चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर नरेश कुमार के पैनल से सुधीर विजयी रहे। संस्था प्रशासक के ओएसडी डाॅ. नवनीत अहलावत ने बताया कि सहायक चुनाव अधिकारी दलबीर सिंह राणा, डीडीपीओ राजपाल चहल का भी चुनावी प्रक्रिया पूरी कराने में अहम योगदान रहा। चुनाव कानूनगो कर्मपाल व शिक्षक राजरूप राठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दिन भर चुनावी माहौल गर्माया रहा। रविवार सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी पारा हाई नजर आया। दोपहर तक लोग हार-जीत के कयास लगाने लगे। हर प्रत्याशी लगभग अपनी जीत सुनिश्चित करता नजर आया। करीब नौ साल बाद हुए चुनाव को लेकर समाज के लोगों में भी काफी उत्साह दिखाई दिया। इसके चलते लोगों की भीड़ संस्थान के मतदान एवं मतगणना केंद्र के आसपास बनी रही। सुरक्षा के लिहाज से यहां पुलिस बल तैनात रहा। जीत के बाद देर शाम तक विजयी जश्न जारी रहा।


रंगों में बंटे थे प्रत्येक पद के बैलेट पेपर
चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराने के लिए इस बार रंगीन बैलेट प्रयोग किए गए। प्रत्येक पद के लिए अलग रंग का बैलेट दिया गया। संस्था के चार पदों के लिए 18 उम्मीदवार मैदान में थे। प्रधान व उप प्रधान के लिए पांच-पांच उम्मीदवार, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चार-चार उम्मीदवार मैदान में थे।

प्रत्याशियों मिले मतों का ब्यौरा

प्रधान :
नाम वोट
गुलाब सिंह 33
नरेश कुमार 23
परमजीत 20
राज सिंह नांदल 19
राजेंद्र सिंह 10


उप प्रधान :
नाम वोट
धर्मराज 37
विक्रम 21
विनोद हुड्डा 19
आजाद सिंह 14
चंद्रभान 14


सचिव :
नाम वोट
नवदीप 35
कृष्ण सिंह 28
राजेंद्र सिंह 23
जगजीत सिंह 19


कोषाध्यक्ष :
नाम वोट
सुधीर 35
राजपाल 31
कांता 25
दिनेश 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed