फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gulab Rewari Hotel server Hack, hacker stole all data

गुलाब रेवड़ी रेस्तरां का सर्वर किया हैक, हैकर ने सभी दस्तावेजों की चुराई जानकारी

Mon, 13 Apr 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gulab Rewari Hotel server Hack, hacker stole all data
रोहतक। शीला बाइपास स्थित मशहूर गुलाब रेवड़ी रेस्तरां का सर्वर हैक कर सारा रिकॉर्ड जैसे स्टॉक रजिस्टर, इनवाइस कॉपी, इनवाइस डिटेल, बिलिंग रिपोर्ट, प्रोडक्सन डिटेल, अकाउंटिंग बुक, इनडिविजीवल फर्म और आदित्य राय ऐंड कंपनी व अकाउंट मेंटेन डाटा चोरी कर लिया गया है। रेस्तरां के मैनेजर की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में सुयांश गुप्ता ने बताया कि वह शीला बाइपास स्थित गुलाब रेवड़ी नामक रेस्तरां में बतौर मैनेजर कार्यरत है। 12 अप्रैल को रेस्तरां के दूसरे मैनेजर सुरेंद्र सुनेजा ने फोन कर बताया कि जैमेटो के लिए इनवाइस प्रिंट नहीं हो रहे हैं। इसके बाद सुयांश ने ऑनलाइन ऑर्डर को चेक करने के लिए सॉफ्टवेयर को खोलना चाहा तो वह नहीं खुला। इसके बाद रेस्तरां जाकर कंप्यूटर क्लाइंट मशीन को चेक किया और उसमें जैमेटो के सॉफ्टवेयर को खोलकर चेक करना चाहा तो उस पर कोई भी एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर नहीं खुला। जिस कारण कोई इनवाइस ऑर्डर प्रिंट नहीं हो सका। इसके बाद सर्वर रूम में जाकर जांच की तोस्क्रीन पर हैकर ने एक मैसेज छोड़ा हुआ था, जिसमें संपर्क करने के लिए हैकर ने अपनी ईमेल आईडी दी हुई थी। काफी प्रयास के बाद भी डाटा रिकवर नहीं हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed