फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Guddi Ke Lal: Father bought daughter's dreams by hawking, daughter wants to become a bank manager.

गुदड़ी के लाल : पिता ने फेरी लगाकर बेटी के सपनों को खरीदा, बेटी बनना चाहती हैं बैंक मैनेजर

Wed, 14 May 2025 03:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
Guddi Ke Lal: Father bought daughter's dreams by hawking, daughter wants to become a bank manager.
13सीटीके41...12वीं की परीक्षा में 500 में से 480 अंक मिलने पर बेटी गायत्री को लड्डू ​खिलाकर बधा
रोहतक। सेक्टर-3 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली गायत्री देवी बैंक मैनेजर बनना चाहती हैं, ताकि फेरी लगाकर पढ़ा रहे पिता के संघर्ष को कम कर सके। यूपी की मूल निवासी गायत्री ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में काॅमर्स संकाय में 500 में से 480 अंक हासिल कर स्कूल में अव्वल स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

गायत्री ने बताया कि उनके पिता चंद्र किशोर व मां रिमा देवी यूपी के औरैया जिले के गांव रोशनपुर, तहसील अजीतमल से 12 साल पहले रोहतक आए थे। उसका दाखिला माॅडल टाउन स्थित शहीद कैप्टन दीपक शर्मा पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कराया।
विज्ञापन

यूपी में जहां शिक्षा व रोजगार की कमी थी। यहां पर आकर पिता माली के तौर पर काम करने लगे। नर्सरी में पौध तैयार करके फेरी लगाकर शहर में बेचते हैं, जबकि मां घर पर रहकर काम करती हैं। उसके दो छोटे भाई हैं। उसने नजदीक से पिता के आर्थिक संघर्ष को देखा है, इसलिए काॅमर्स विषय चुना, ताकि बैंक मैनेजर बन सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमजोर विषय अलसुबह पढ़ती, सोशल मीडिया से बनाकर रखी दूरी
गायत्री ने बताया कि स्कूल से जाने के बाद पहले होमवर्क करती थी। रात को एक से डेढ़ घंटे पढ़ने के बाद अलसुबह 5 बजे से 7 बजे तक उन विषनों को पढ़ती थी, जो कमजोर थे। इसका उसे फायदा मिला। स्कूल में 10 छात्राओं ने काॅमर्स विषय ले रखा था, जिसमें उसके सबसे ज्यादा अंक आए हैं।

बेटी पर नाज, रोहतक में अच्छे स्कूल व कॉलेज
चंद्र किशोर ने बताया कि यूपी में रोजगार व शिक्षा के इतने अवसर नहीं हैं, जितने हरियाणा में हैं। यहां आकर सबसे पहले बच्चों को पढ़ाने का निर्णय लिया। कड़ी मेहनत करके बेटी को पढ़ाया। यह पता नहीं था कि वह स्कूल में सबसे ज्यादा अंक लेकर आएगी। अब उसे एमडीयू में दाखिला दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed