फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Grover given the responsibility of Haryana incharge for the 37th National Games

Rohtak News: 37वें नेशनल गेम्स के लिए ग्रोवर को हरियाणा इंचार्ज का जिम्मा

Fri, 06 Oct 2023 04:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 04:06 AM IST
विज्ञापन
Grover given the responsibility of Haryana incharge for the 37th National Games
रोहतक। गोवा में 25 अक्तूबर से 9 नवंबर तक होने वाले 37वें नेशनल गेम्स के लिए हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता एवं शहरी निकाय राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर को हरियाणा इंचार्ज बनाया गया है। जबकि सूरजपाल अम्मू, बिक्रमजीत सिंह और अशोक मोर को सहप्रभारी बनाया गया है। पूर्व मंत्री ग्रोवर के नेतृत्व में करीब 850 खिलाड़ियों का दल स्पर्धा में प्रतिभा दिखाएगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन मीटिंग में खेल संघ के पदाधिकारियों और हरियाणा ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी करीब 43 खेलों में भाग लेंगे। खिलाड़ियों को हर तरह की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 37वें नेशनल गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए अच्छे इंतजाम किए जाएंगे। तमाम पदाधिकारी की ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी ताकि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। कोच और तकनीकी सहायक भी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


सात अक्तूबर को पंचकूला में होगी हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की बैठक

ग्रोवर ने कहा कि मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के खिलाड़ी देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को अनेक सुविधाएं दी हैं। इनाम की राशि में भी राज्य सरकार ने इजाफा किया है। सात अक्तूबर को पंचकूला में हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी, इसमें तमाम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। ज्ञात हो 36वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा 38 स्वर्ण पदक सहित कुल 116 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed