फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Grievance committee meeting in Rohtak: Panchayat minister Krishnalal Panwar angry with absent officers

रोहतक में परिवेदना समिति की बैठक: गैर हाजिर अधिकारियों से नाराज हुए पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, दो को नोटिस

Thu, 21 Nov 2024 02:23 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 21 Nov 2024 02:23 PM IST
सार

रोहतक में खनन एवं पंचायत मंत्री जिला परिवेदना समिति की बैठक में पहुंचे। एजेंडे में शामिल 13 शिकायत सुनी, जिनमें से आठ का निपटारा किया गया। मंत्री ने बैठक के बाद हर विभाग के अधिकारियों से उनका परिचय पूछा। इसके बाद बोले, डीएफएससी व डीएफओ नहीं आए।

विज्ञापन
Grievance committee meeting in Rohtak: Panchayat minister Krishnalal Panwar angry with absent officers
खनन एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक में खनन एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार वीरवार को परिवेदना समिति की बैठक लेने पहुंचे। बैठक में दो अधिकारियों के गैर हाजिर होने पर नाराज हो गए। बोले, 40 साल का अनुभव है, हर विभाग को गहराई से जानता हूं। पहली मीटिंग में चेतावनी देता हूं, दूसरी में सस्पेंड कर दूंगा। मुझे, विभाग के अध्यक्ष की हाजिरी व जनता की शिकायत का समाधान चाहिए। जब मुख्यमंत्री नायब सैनी रात को 12 बजे तक शिकायत सुन सकते हैं, मैं तो आपसे दिन में आने की कह रहा हूं। पंवार ने डीसी धीरेंद्र खड़गटा को हिदायत दी कि गैर हाजिरी रहने वाले डीएफएससी व डीएफओ को नोटिस दिया जाए। 

विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे खनन एवं पंचायत मंत्री जिला परिवेदना समिति की बैठक में पहुंचे। एजेंडे में शामिल 13 शिकायत सुनी, जिनमें से आठ का निपटारा किया गया। मंत्री ने बैठक के बाद हर विभाग के अधिकारियों से उनका परिचय पूछा। इसके बाद बोले, डीएफएससी व डीएफओ नहीं आए। एक कर्मचारी ने बताया कि एक अधिकारी की कोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई है। इसलिए उन्होंने मुझे भेजा है। मंत्री बोले, क्या डीसी से अनुमति ली। इस बार कर्मचारी जवाब नहीं दे सका, बोले ये तो अधिकारी ही बता सकते हैं। मंत्री बोले, नगर निगम के आयुक्त धर्मेंद्र सिंह को गुरुग्राम दूसरी ड्यूटी के सिलसिले में जाना था। वे मुझसे पूछकर गए हैं। आगे से कोई भी आला अधिकारी परिवदना समिति की बैठक में बगैर सूचना के गैर हाजिरी नहीं रहेगा। मुझे सूचना दें या डीसी से अनुमति लेकर जाएं। 
विज्ञापन




हुड्डा पर कटाक्ष, बोले कांग्रेसियों को सपने में भी दिख रही ईवीएम 
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए खनन व पंचायत मंत्री ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में अपनी हार नहीं बचा पा रही है। कांग्रेस को सपने में भी ईवीएम दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री ने चुनाव परिणाम आने से पहले ही कह दिया था कि हारने पर कांग्रेसी ईवीएम पर हार का ठीकरा फोडेंगे। ऐसा ही हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधानसभा में अपना विपक्ष का नेता तो बना नहीं पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसी विधायक भी पहुंची बैठक में 
परिवेदना समिति की बैठक में खनन एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के साथ भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा, शकुंतला खटक व बलराम दांगी भी पहुंचें। इसके अलावा भाजपा के पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सुमन के अलावा अन्य भाजपाई भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed